- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- घर चलाने कभी पिता के साथ सड़कों पर कपड़े बेचती थी ये एक्ट्रेस, बेहद तंगहाली में गुजरा है बचपन
घर चलाने कभी पिता के साथ सड़कों पर कपड़े बेचती थी ये एक्ट्रेस, बेहद तंगहाली में गुजरा है बचपन
मुंबई. रिहाना (rihanna) नाम वैसे तो किसी के लिए भी कोई नया नहीं है मगर किसान आंदोलन की वजह से ये नाम पिछले कुछ समय से भारत में ज्यादा चर्चा का विषय बना। रिहाना इंटरनेशनल स्टार हैं और दुनियाभर में अच्छी फैन फॉलोइंग रखती हैं। उनका आज यानी शनिवार को जन्मदिन है। 33 साल की रिहाना का जन्म 20 फरवरी, 1988 को सेंट माइकल, बारबाडोस में हुआ था। आज की इंटरनेशनल स्टार रिहाना कभी पाई-पाई के लिए मोहताज थी। उनका बचपन बेहद तंगहाली में गुजरा है। उन्होंने घर चलाने बचपन से काम करना शुरू कर दिया था। बात आज की करें तो वे अपने बोल्ड अंदाज, फैशन सेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
अपनी म्यूजिक परफॉर्मेंस और कॉन्सर्ट्स से तो वे दुनिया को दीवाना बनाती ही हैं साथ ही वे दुनियाभर में अपनी बोल्डनेस के लिए भी काफी फेमस है।
रिहाना का बचपन संघर्ष से भरा रहा। उनके पिता को शराब की लत थी। बचपन में रिहाना अपने पिता के साथ सड़क किनारे कपड़े बेचा करती थीं। जब वे 14 साल की थीं तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनके 2 भाई भी हैं।
रिहाना ने आज जो मुकाम हासिल किया है उसके पीछे एक लंबा संघर्ष है। रिहाना ने अपने करियर में 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीता है।
वे 13 बार अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और उनके नाम पर 6 गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।
पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में रिहाना की शुरुआत ही काफी धमाकेदार रही। बचपन से मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे स्टार्स को देखकर बड़ी हुईं रिहाना ने अपना पहला एल्बम म्यूजिक ऑफ द सन और अ गर्ल लाइक मी 17 साल की उम्र में 2005 में रिकॉर्ड किया था।
रिहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बचपन की फोटोज भी शेयर करती रहती हैं जिसमें उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल है। रिहाना के बचपन की ये तस्वीर बेहद क्यूट है।
दुनियाभर में रिहाना ने 54 मिलियन एल्बम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल दौरों के मामले में भी रिहाना का जलवा कायम है। वह पहली ऐसी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कॉन्सर्ट किए हैं।
रिहाना न सिर्फ अच्छी सिंगर है बल्कि बेहतरीन एक्ट्रेस भी है। रिहाना ने हॉलीवुड फिल्म बैटलशिप और Ocean's 8 में काम किया है। रिहाना का खुद का फैशन ब्रांड भी है, जिसका नाम Fenty है। 2019 में फोर्ब्स ने रिहाना को सबसे अमीर म्यूजिशियन करार किया। फोर्ब्स के मुताबिक रिहाना की 4400 करोड़ रुपए की मालकिन है।