- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- Ranveer singh फिर नजर आए अतरंगी ड्रेस में, Urfi Javed से लोग करने लगे तुलना
Ranveer singh फिर नजर आए अतरंगी ड्रेस में, Urfi Javed से लोग करने लगे तुलना
मुंबई. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी जानदार एक्टिंग के लिए जाने तो जाते ही हैं। साथ ही एक और चीज को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो चीज है उनका अतरंगी फैशन। जी हां, रणवीर आए दिन कुछ ऐसा पहन लेते हैं जो सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है। कभी गोल्डन ड्रेस, तो कभी ब्लू चमकीली ड्रेस और उस पर ज्वेलरी जब-जब वो कुछ अलग पहनते हैं वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों को उनका बिंदास अंदाज बहुत पसंद भी आता है। 9 मार्च को दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) के पतिदेव कुछ ऐसा पहनकर पैपराजी के सामने आए जिसे देखकर हर कोई हैरान था। बुधवार को रणवीर सिंह के अलावा करीना कपूर (Kareena kapoor) और मौनी रॉय भी बेहद खूबसूरत अंदाज में कैमरे में कैद हुईं । आइए नीचे देखते हैं उनकी तस्वीरें...
| Published : Mar 09 2022, 06:02 PM IST / Updated: Mar 09 2022, 06:40 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
रणवीर सिंह अपने आउटफिट्स से सबको सरप्राइज देते रहते हैं। वो हर दिन आउटफिट में डिफरेंट टच देते हैं। इतना ही नहीं उनके हर ड्रेस की कीमत लाखों में होती है।
रणवीर सिंह गुच्ची प्रेमी हैं। मंगलवार को उन्होंने गुलाबी रंग का गुच्ची सेट चुना था। सिल्क शॉर्ट्स और सिल्क शर्ट के साथ वो एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे थे।
रणवीर सिंह ने जो आउटफिट पहना था उसकी कीमत हमारी सोच से परे है। सिंपल सा दिखने वाले इस ड्रेस की कीमत 2 लाख की है। इसके साथ ही उन्होंने महंगा स्नीकर पहन रखा था।
कुछ लोगों को रणवीर का स्टाइल पसंद आया। तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो हमारे किचन के कपड़े हैं।' वहीं, एक यूजर ने लिखा,'एक ये रणवीर लड़कों में और दूसरी उर्फी जावेद लड़कियों में ..दोनों के फैशन सेंस तो..भगवान ही जानें।'
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन का रीमेक जैसी कई बड़े बजट की फिल्में उनकी रिलीज होगी।
वहीं, टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने कार्टून टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखा था। ब्लैक चश्मा और खुले बालों में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
वहीं करीना कपूर को भी पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। उन्होंने ब्लू डेनिम का शर्ट और जींस पहन रखी थी। खुले बालों में वो बेहद ही ग्लैमरस लग रही थी।
और पढ़ें:
BIPASHA BASU की जिंदगी में आनेवाला है क्या नन्हा मेहमान? जानें अफवाहों का क्या है सच
समांथा रुथ प्रभु ने तलाक के बाद शादी की साड़ी नागा चैतन्य को किया वापस, जानें Saree के पीछे की कहानी
Sapna Choudhary की तबीयत बिगड़ी, फैंस से डांसर ने इस वजह से मांगी माफी