MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 3 आलीशान बंगले, 9 करोड़ की तो है सिर्फ कारें, इतनी प्रॉपर्टी के मालिक है दीपिका पादुकोण के पति

3 आलीशान बंगले, 9 करोड़ की तो है सिर्फ कारें, इतनी प्रॉपर्टी के मालिक है दीपिका पादुकोण के पति

मुंबई. कुछ ही वक्त में बॉलीवुड पर राज करने वाले रणवीर सिंह 35 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था। वैसे आपको बता दें कि रणवीर सिंह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। उनके पास 224 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। उन्हें लग्जरी कारों का शौक है और उनके पास करीब 3 आलीशान बंगले भी है। उन्होंने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में मात्र 13 फिल्मों में काम किया है। बता दें कि 3 साल तक स्ट्रगल करने के बाद रणवीर को 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात ऑफर हुई थी। इस फिल्म अनुष्का शर्मा लीड एक्ट्रेस थी। बता दें कि रणवीर की अपकमिंग फिल्म 83 है, जिसमें वे क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

Asianet News Hindi | Updated : Jul 09 2020, 05:31 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

उन्होंने 2018 में दीपिका पादुकोण के संग सात फेरे लिए थे। दोनों ने इटली में धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने दिल्ली और मुंबई में परिवारवालों, दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किए थे।

28
Asianet Image

रणवीर का गोवा में एक बंगला है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए हैं। 

38
Asianet Image

इसके अलावा गोरेगांव, मुंबई में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए। 

48
Asianet Image

प्रभादेवी, मुंबई में सी-फेसिंग एक और फ्लैट है, जिसे उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था।
 

58
Asianet Image

रणवीर के पास कई बेहतरीन मॉडल्स की कारें हैं। उनके पास Aston Martin Rapide (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), Maruti Ciaz (10.97 लाख रुपए) कारें हैं। 

68
Asianet Image

इसके अलावा रणवीर के पास एक विंटेज मोटर साइकिल है, जिसकी कीमत 6.8 लाख रुपए हैं। बता दें कि एस्टन मार्टिन जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में दिखाई जाने वाली कल्ट कार है।
 

78
Asianet Image

रणवीर के पास जहां कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है वहीं, उनके पास जूतों का भी कलेक्शन है। उनके कलेक्शन में करीब एक हजार जूते हैं, जिसकी कीमत 68 लाख रुपए हैं।

88
Asianet Image

रणवीर ने अपने 10 साल के करियर में मात्र 13 फिल्मों में ही काम किया है। उन्होंने 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बरात' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल', 'रामलीला', 'गुंडे', 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'सिंबा', 'गली ब्वॉय' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 83 और जयेशभाई जोरावर हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories