MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 12 साल के करियर में रणवीर सिंह ने दी सिर्फ 6 HIT, फिर भी नए हीरोज को इस मामले में देते हैं मात

12 साल के करियर में रणवीर सिंह ने दी सिर्फ 6 HIT, फिर भी नए हीरोज को इस मामले में देते हैं मात

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (ranveer singh) 6 जुलाई को 37 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर पिछले 12 साल से बॉलीवुड में सक्रिय है। इन सालों में रणवीर ने करीब 15 फिल्मों में काम किया, जिसमें से उनकी महज 6 फिल्में ही हिट रही। हालांकि, बात उनकी फीस की करें तो इस मामले में वे नए और हम उम्र हीरोज को मात देते है। वैसे, आपको बता दें कि रणवीर के लिए बॉलीवुड का सफर आसान नहीं था। उन्होंने सिर्फ फिल्म पाने के लिए सालों पापड़ बेले तब कहीं जानकर उन्हें यशराज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बरात (Band Baaja Baaraat) ऑफर हुई थी। इस फिल्म के लिए भी उन्होंने कड़ी मेहनत की। ये फिल्म 2010 में आई थी और इसमें अनुष्का शर्मा उनके साथ लीड रोल में थी। नीचे पढ़ें रणवीर सिंह के करियर से लेकर लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 05 2022, 06:37 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

आपको बता दें कि फिल्मों में करियर बनाने से पहले रणवीर सिंह एक ऐड एजेंसी में कॉपी एडिटर का काम करते थे। इसी दौरान उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाने की सोची। 

28
Asianet Image

रणवीर सिंह को करियर के शुरुआत कुछ ऐसी फिल्मों के ऑफर मिले जिन्हें वे करना नहीं चाहते थे। उन्होंने करीब 3 साल तक चप्पल रगड़ी, तब कहीं जाकर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें बैंड बाजा बरात का ऑफर दिया था। 
 

38
Asianet Image

कहा जाता है कि 3 साल की मेहनत के बाद जब उन्हें फिल्म मिली तो इतने इमोशनल हो गए थे कि फूट-फूटकर राए थे। इस फिल्म में उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी थी। लेकिन फिल्म रिलीज के साथ उनपर ये आरोप भी लगे थे कि बेटे को फिल्म दिलाने के लिए रणवीर के पिता पैसा लगाया था। हालांकि, रणवीर ने स्पष्ट किया था ये सब अफवाह है और फिल्म उन्हें उनके टैलेंट के दम पर मिली थी। 

48
Asianet Image

अपने से छोटे करियर में भी रणवीर सिंह अच्छी खासी प्रॉपर्टी बना ली है। उनके पास करीब 217 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। उनके मुंबई के अलावा गोवा में बंगला है। इसके अलावा उनके पास करोड़ों की लग्जरी कारों का खजाना है। 

58
Asianet Image

रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपए चार्ज करते है। उनकी फीस उनके हमउम्र हीरोज से कहीं ज्यादा है। यदि रणबीर कपूर को छोड़ दे तो वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन से लेकर विक्की कौशल तक फीस के मामले में रणवीर से काफी पीछे है। बता दें कि रणबीर एक फिल्म के लिए 70 करोड़ रुपए चार्ज करते है। 
 

68
Asianet Image

रणवीर सिंह के बारे में एक बात कम ही लोग जानते है कि उन्हें जूतों का बहुत ज्यादा शौक है। आपको बता दें कि उनके पास करीब एक हजार से ज्यादा जोड़ी जूते है और इनकी कीमत भी लाखों में है।

78
Asianet Image

बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों फ्लॉप चल रहे है। इसी साल रिलीज हुई फिल्म 83 और जयेशभाई जोरदार बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। उनकी आखिरी हिट फिल्म गली ब्वॉय थी। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वे रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे, जो इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। वहीं वे करन जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे। 

88
Asianet Image

बता दें कि रणवीर सिंह के करियर में गोलियों की रासलीला राम लीला, गुंडे, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा, गली ब्वॉय फिल्म हिट रही। वहीं बैंड बाजा बरात, लेडी वर्सेस रिकी बहल और दिल धड़कने को एवरेज रही। 
 

ये भी पढ़ें
PHOTOS-टॉपलेस होकर उर्फी जावेद ने यूं ढंका बदन, जीन्स का बटन खोलकर दिया पोज

PHOTOS में देखें गजब की खूबसूरत है भोजपुरी स्टार रवि किशन की बेटी, हर अदा है कमाल

हॉट-ट्रांसपेरेंट गाउन में मलाइका अरोड़ा ने दिखाया सेक्सी लुक, नजरें नहीं हटा पाया कोई, PHOTOS

बिना मेकअप ऐसी दिखती है रेखा-माधुरी दीक्षित, क्या इन 8 एक्ट्रेसेस को इस हालत में पहचान सकते हैं आप

6 CELEBS को जब मिला था गरीब का तमगा, अक्षय कुमार-आमिर खान की हालत देख यकीन करना था मुश्किल

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories