- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- रणबीर-आलिया वेडिंगः नीतू सिंह से शाहीन भट्ट तक, देखें शादी अटेंड करने से पहले सेलेब की बिना मेकअप वाली PHOTOS
रणबीर-आलिया वेडिंगः नीतू सिंह से शाहीन भट्ट तक, देखें शादी अटेंड करने से पहले सेलेब की बिना मेकअप वाली PHOTOS
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी है। सात फेरों से पहले कुछ रस्मों को निभाया जाएगा और इसके इसका बाद जूड़ा और पगड़ी पहनाने की रस्म अदा की जाएगी। इन रस्मों को निभाने दूल्हे रणबीर की मां नीतू सिंह (Neetu Singh) आरके हाउस पहुंच चुकी है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि नीतू हाथों में रची मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। हालांकि, अभी उनका बिना मेकअप लुक ही सामने आया। कुछ देर बाद वे बेटे की बरात के लिए सजधज कर तैयार होगी। इसी बीच दुल्हनिया आलिया की बड़ी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान भी नजर आए। शाहीन ने पीले रंग का चमकदार सूट कैरी कर रखा था। नीचे देखें और कौन- कौन सेलेब्स रणबीर-आलिया की शादी में शामिल होने आरके हाउस पहुंचे...
- FB
- TW
- Linkdin
)
आपको बता दें कि नीतू सिंह अपनी बहू आलिया भट्ट को घर लाने लंबे समय से इंतजार कर रही थी। वे चाहती थी कि उनके बेटा जल्द से जल्द से शादी के बंधन में बंध जाए। आखिरकार वो दिन आ ही गया।
रणबीर कपूर की होने वाली साली शाहीन भट्ट अपनी बहन आलिया भट्ट की शादी में पीले रंग का सलवार सूट पहने स्पॉट हुई। इस दौरन शाहीन के बाल खुले थे और उन्होंने लाइट मेकअप कर रखा था।
सोनी राजदान भी बेटी आलिया भट्ट की शादी की रस्मों में शामिल होने पहुंची। उन्होंने इस दौरान नीले रंग का सूट कैरी कर रखा था।
नीतू सिंह ने बेटे की शादी की खुशी में दोनों हाथों में भर-भरकर मेहंदी लगवाई है। इस दौरान जब फोटोग्राफर्स उन्हें क्लिक कर रहे थे तो वे हाथ हिलाती नजर आई।
रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर भी भाई की शादी को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने अपनी होने वाली भाभी आलिया की भी खूब तारीफ की थी।
नीतू सिंह बेटी रिद्धिमा सहानी के साथ नजर आई। इस दौरान दोनों मां-बेटी ने फोटोग्राफर्स को बकायदा रूककर पोज दिए।
आरके हाउस पहुंचने से पहले सोनी राजदान बेटी आलिया भट्ट से मिलने उनके घर वास्तु अपार्टमेंट पहुंची थी। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
आपको बता दें कि शाहीन भट्ट लाइमलाइट से दूर रहती है। उन्हें ग्गैमर वर्ल्ड में ज्यादा रुचि नहीं है। शाहीन को लिखने का शौक है।
आलिया भट्ट की शादी में पहुंची बड़ी बहन शाहीन भट्ट की फोटोज भी वायरल हो रही है। वे कैमरामैन को तिरछी निगाहों से देखती नजर आई।
बेटी आलिया भट्ट की शादी से पहले पापा महेश भट्ट अपने बंगले के बाहर टहलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कैमरामैन को देखकर हाथ भी हिलाया था।
ये भी पढ़ें
कपूर खानदान में शामिल हो रही आलिया भट्ट, करीना के परदादा के परिवार की इन बहुओं को कभी देखा है आपने