- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7.7 Cr दर्शकों के साथ बना दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो
रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7.7 Cr दर्शकों के साथ बना दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो
मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर की 'रामायण' काफी पसंद की जा रही है। 33 साल बाद दोबारा दूरदर्शन पर शुरू हुई रामायण ने एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। यह कारनामा 16 अप्रैल को उस वक्त हुआ, जब इस शो को रिकॉर्ड 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा।
WORLD RECORD!!
— Doordarshan National (@DDNational) April 30, 2020
Rebroadcast of #Ramayana on #Doordarshan smashes viewership records worldwide, the show becomes most watched entertainment show in the world with 7.7 crore viewers on 16th of April pic.twitter.com/hCVSggyqIE
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
दूरदर्शन की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा है - वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूरदर्शन पर रामायण के री-टेलिकास्ट ने दुनियाभर में व्यूअरशिप का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। जिसे 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा।
वैसे, यह पहली बार नहीं है जब रामायण ने कोई नया रिकॉर्ड बनाया है। जब पहली बार टीवी पर यह प्रसारित हुआ था तो उस वक्त भी इसने पॉपुलैरिटी के कई रिकॉर्ड्स कायम किए थे और 33 साल बाद एक बार फिर इतिहास दोहराया गया है।
बता दें, जनता की विशेष मांग पर लॉकडाउन में 28 मार्च से 'रामायण' को दोबारा प्रसारण शुरू किया गया है। फिलहाल उत्तर रामायण दिखाई जा रही है। इसके बाद दूरदर्शन पर 'कृष्णा' का प्रसारण शुरू किया जाएगा।
रामायण के सभी एपिसोड सूरत के पास उम्बरगांव में शूट किए गए थे। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर के मुताबिक, विक्रम बेताल का एक एपिसोड 1 लाख में बना था। हालांकि रामायण का हर एक एपिसोड बनने में 9 लाख के आसपास लगे थे।
रामायण की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगता है कि इसे तीन बार बढ़ाया गया था। पहले ये 52 एपिसोड की सीरीज थी, जिसे बाद में बढ़ाते हुए 78 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए थे।
रामायण के सभी एपिसोड्स की शूटिंग करने में 550 दिन का वक्त लगा था। रामायण को 55 देशों में टेलीकास्ट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण को दुनियाभर में 770 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा।
साल 1987 में जब रामायण दूरदर्शन पर शुरू होती थी तो उस दौरान सड़कों पर एकदम सन्नाटा पसर जाता था।
2003 तक इस शो का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में द मोस्ट वॉच्ड माइथोलॉजिकल सीरियल इन द वर्ल्ड में नाम शामिल रहा।
लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर 80-90 के दशक के सुपरहिट शोज दोबारा प्रसारित किए जा रहे हैं। इस दौरान रामायण के अलावा महाभारत, चाणक्य, देख भाई देख, ऑफिस ऑफिस, श्रीमान श्रीमती, ब्योमकेश बक्शी और शक्तिमान जैसे शो दर्शकों को दिखाए जा रहे हैं।