MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • उम्र में ज्यादा अंतर होने के बाद भी सारा-तैमूर समेत बी-टाउन के ये सौतेले भाई-बहन छिड़कते हैं जान

उम्र में ज्यादा अंतर होने के बाद भी सारा-तैमूर समेत बी-टाउन के ये सौतेले भाई-बहन छिड़कते हैं जान

मुंबई. रक्षाबंधन का त्योहार जल्द ही आने वाला है। इसके सेलिब्रेशन की तैयारी में सभी लोग लगे हुए हैं। भाई-बहन का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। इसमें नोक-झोंक भी देखने के लिए मिलती है। ऐसे में बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके सौतेले भाई-बहन हैं। सौतेला शब्द सुनकर ही लोगों को लगता है कि इन सितारों में आपस में बिल्कुल नहीं पटती होगी। लेकिन, ऐसा नहीं है इंडस्ट्री में बहुत से सौतेले भाई-बहन ऐसे हैं, जो एक-दूसरे से सगे से भी बढ़कर प्यार करते हैं। इनकी उम्र के बीच में भले ही ज्यादा अंतर है, मगर सिबलिंग जोड़ियां आपसे में एक दूसरे से प्यार करते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 28 2020, 11:44 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

सारा अली खान-तैमूर अली खान 

सारा अली खान और तैमूर अली खान की उम्र के बीच 23 साल का अंतर है। दरअसल, सैफ अली खान ने दो शादियां की है। पहली अमृता सिंह से दूसरी करीना कपूर से। अमृता सिंह से सैफ के दो बच्चे इब्राहिम और सारा हैं और करीना से तैमूर अली खान हैं। सारा-तैमूर भले की सैतेले भाई-बहन हैं, लेकिन बड़े होने के नाते एक्ट्रेस छोटे भाई को बहुत लाड करती हैं। दोनों की साथ में बॉन्डिंग देखते ही बनती है। सारा हर साल राखी पर इब्राहिम के साथ-साथ तैमूर को भी राखी बांधती हैं।

25
Asianet Image

शाहिद कपूर-ईशान खट्टर

शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर और नीलिमा अजीम का तलाक हो गया था। इसके बाद नीलिमा अजीम ने राजेश खट्टर से शादी की थी। इस शादी के बाद ईशान इस दुनिया में आए। शाहिद और ईशान स्टेप ब्रदर्स हैं, लेकिन दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग है। शाहिद अपने छोटे भाई का काफी ख्याल रखते हैं और दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही शानदार है। बता दें, शाहिद और ईशान के बीच 15 साल का अंतर है।

35
Asianet Image

पूजा भट्ट-और आलिया भट्ट

फिल्म निर्माता महेश भट्ट के चार बच्चे हैं और चारों बच्चों में आपस में बहुत प्यार है। उनके पहले दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनकी पहली पत्नी से हैं। वहीं, उनकी दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट दूसरी पत्नी सोनी राजदान से हैं। महेश भट्ट ने दो शादियां की थी, लेकिन इनके बच्चों में किसी भी तरह का अलगाव नहीं है। तीनों भट्ट सिस्टर्स अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ ही जाती हैं। पूजा भट्ट और आलिया भट्ट के बीच 21 साल का अंतर है।

45
Asianet Image

जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर 

फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी दो शादियां की थी। उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी। मोना और बोनी के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला। वहीं, श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। बोनी ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था, इसके चलते अर्जुन और अंशुला ने काफी लंबे समय तक अपनी सौतेली बहनों खुशी और जाह्नवी से कोई संबंध नहीं रखा था। हालांकि, श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन ने सारी कड़वाहट भूला दी और अपनी दोनों बहनों को संभाला। आज चारों भाई-बहन एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं। बता दें कि अर्जुन और जाह्नवी कपूर की उम्र में करीब 11 साल का अंतर है। वहीं खुशी कपूर, अर्जुन से 15 साल छोटी हैं।

55
Asianet Image

ईरा-आजाद

आमिर ने भी दो शादियां की है। इसमें उनकी पहली पत्नी रीना से उन्हें दो बच्चे हुए ईरा और जुनैद हुए। वहीं, इसके बाद आमिर ने किरण राव से शादी की जिसके बाद उन्हें एक प्यारा सा बेटा हुआ आजाद। आजाद की क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अलग-अलग मां के तीनों बच्चे आपस में एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं। ईरा जुनैद से जितना प्यार करती हैं उतना ही लाड वो आजाद से भी करती हैं। इतना ही नहीं किरण और रीना में भी कोई मतभेद नहीं है और दोनों एक दूसरे से अच्छा रिलेशन शेयर करती हैं। ईरा-आजाद के बीच 14 साल का अंतर है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories