MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जेठानी पर देवरानी पड़ गई भारी, 8 PHOTOS में देखें राधिका या श्लोका कौन अपने मेहंदी में दिखी सबसे ज्यादा हसीन

जेठानी पर देवरानी पड़ गई भारी, 8 PHOTOS में देखें राधिका या श्लोका कौन अपने मेहंदी में दिखी सबसे ज्यादा हसीन

एंटरटेनमेंट डेस्क. राधिका मर्चेंट (Radhika merchant) अनंत अंबानी (Anant Ambani) के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। प्री वेडिंग सेलिब्रेशन मंगलवार से ही शुरू हो चुका है। मंगलवार को राधिका मर्चेंट  की मेहंदी सेरेमनी हुईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पिंक लहंगे में अंबानी फैमिली (Ambani family) की होने वाली छोटी बहू गजब की खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका अंबानी (shloka Ambani) भी अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी हसीन लग रही थीं। हम आपको यहां दोनों की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर खुद तय कीजिए कि कौन किस पर खूबसूरती में भारी पड़ गया। आइए नीचे देखते हैं देवरानी और जेठानी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें...

Nitu Kumari | Published : Jan 19 2023, 01:28 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

श्लोका मेहता की शादी  9 मार्च 2019 को आकाश अंबानी के साथ हुई थी। इनके ग्रैंड वेडिंग की चर्चे हर तरफ थे। उस वक्त भी इनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। श्लोका ने अपने मेहंदी में पेस्टल कलर्स का लहंगा पहन रखा था। वहीं राधिका मर्चेंट अपने मेहंदी सेरेमनी में पिंक लहंगा चुना जो उनपर काफी जंच रहा था।
 

28
Asianet Image

श्लोका मेहता अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। पेस्टल कलर्स के लहंगे में हैवी  एंब्राइड्री की गई थी। इसके साथ ही उन्होंने मल्टीकलर हैवी ब्लाउज और दुपट्टा कैरी की थी।

38
Asianet Image

श्लोका का लहंगा फेमस डिजाइनर अबु जानी-संदीप घोसला  ने डिजाइन किया था। खूबसूरत हेयरस्टाइल के साथ लाइट मेकअप के साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी किया था। 

48
Asianet Image

राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी मंगलवार को हुई। उनका लहंगा भी  डिजाइनर  जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने ही डिजाइन किया था। पिंक कलर के लहंगे को बनाने में सिल्क के साथ कई तरह के फैब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया था। इसमें भी हैवी  एंब्राइड्री की गई थी। 

58
Asianet Image

राधिका मर्चेंट को और खूबसूरत बनाने का काम मेकअप आर्टिस्ट आरती नायर ने किया। हेयर स्टाइल के साथ-साथ मेकअप करके उन्होंने अंबानी फैमिली की छोटी बहू को और हसीन बना दिया।

68
Asianet Image

श्लोका मेहता अपने प्री इंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी में काफी सुंदर लग रही थी। उन्होंने ब्लू पेस्टल मिक्स लहंगा कैरी किया था।एयरिंग और मांग टीका से लुक को कंप्लीट कर रखी थीं। मशहूर मेहंदी डिजाइनर वीना नागर ने उन्हें मेहंदी लगाया था।

78
Asianet Image

बता दें कि राधिका मर्चेंट की अपनी जेठानी श्लोका मेहता के साथ खूब पटती है। कई जगहों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों एक साथ बहन की तरह रहती हैं।

88
Asianet Image

श्लोका ने अपनी शादी में अबू जानी संदीप खोसला का हैवी एम्ब्रॉएडर्ड लाल लहंगा पहना था। उनके लहंगे पर जरदोजी का कटवर्क भी था। लहंगे के साथ, श्लोका ने भारी कुंदन और हरे रंग के पन्ने के आभूषण पहन रखे थे, जिसने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। अब देखना है कि राधिका मर्चेंट अपने खास दिन के लिए कैसा लहंगा पहनती हैं।

और पढ़ें:

गोल-धाणा रस्म निभाने के लिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट तैयार, जाने क्या है ये रिवाज

जानें क्यों स्पेशल है अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट का मेहंदी वाला लहंगा, देखें इनसाइड PHOTOS

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories