MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा की हुई सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी की सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा की हुई सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी की सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई. पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा (Milind gaba) नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनिवाल (pria beniwal) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर सगाई और संगीत समारोह की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें होने वाले दूल्हा और दुल्हन बेहद प्यारे लग रहे हैं। आइए नीचे देखते हैं उनकी सगाई और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें...

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Apr 12 2022, 08:21 PM IST | Updated : Apr 12 2022, 08:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

दिल्ली में सोमवार को यानी 12 अप्रैल को मिलिंद गाबा और उनकी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनिवाल ने एक दूसरे को रिंग पहनाया। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद प्यारे लग रहे थे।

27
Asianet Image

संगीत सेरेमनी और कॉकटेल में इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल हुए। जिसमें मीका सिंह, गुरु रंधावा, सुयश राय, सपना चौधरी, प्रिंस नरुला समेत कई कलाकार शामिल हुए थे।

37
Asianet Image

इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों को उनके फैंस खूब बधाई दे रहे हैं। मिलिंद ने जहां संगीत समारोह के लिए ब्लैक शिमर कोर्ट-पैंट और व्हाइट शर्ट पहन रखा था। उन्होंने अपने संगीत में जमकर डांस भी किया।

47
Asianet Image

वहीं,  प्रिया बेनिवाल  सिल्वर कलर का शिमर लहंगा में नजर आईं। गले में ब्लैक कलर का हार और खुले बालों में वो बेहद ही सिजलिंग लग रही थीं। 
 

57
Asianet Image

दोनों 16 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले मेहंदी सेरेमनी की रस्म अदायगी होगी। पंजाबी रीति रिवाज से दोनों एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाएंगे।
 

67
Asianet Image

बता दें कि मिलिंद और प्रिया बेनिवाल पिछले चार सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाका साल 2018 हुई थी। इसके बाद 2020 में दोनों का रोका हो गया। रोके के दो साल बाद अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।
 

77
Asianet Image

प्रिया बेनिवाल वीडियो क्रिएटर और फैशन डिजाइनर है। वहीं, मिलिंद पंजाबी सिंगर हैं।  हाल ही में वो बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे। जहां भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह उनकी पार्टनर बनी थी। 

और पढ़ें:

रणबीर की शादी में शामिल होने रिद्धिमा पहुंची मुंबई, भाई की शादी को लेकर बहन ने दिया ये रिएक्शन

कंगना रनौत 'दुश्मनों के जिस्म से रूह' अलग करती आईं नजर, 'धाकड़' के टीजर में दिखा जबरदस्त अंदाज

ALIA-RANBIR KAPOOR WEDDING:जूता चुराई की रस्म में रणबीर की खाली होगी जेब, सालियों को देने होंगे इतने लाख रुपए

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved