MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • सास पर प्यार लुटाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, उम्र में बहू से महज इतने साल बड़ी हैं निक जोनास की मम्मी

सास पर प्यार लुटाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, उम्र में बहू से महज इतने साल बड़ी हैं निक जोनास की मम्मी

मुंबई। निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। हालांकि वो बीच-बीच में अपने मायके आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने सास डेनिस जोनास को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मामा जे! आपके प्यार और दुलार के लिए शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं कि हम ये खास दिन आपके साथ आज यहां मना सकते हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा उम्र में अपनी सास से महज 16 साल ही छोटी हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Feb 05 2022, 03:24 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास से जहां 10 साल बड़ी हैं, वहीं अपनी सास डेनिस मिलर जोनास से महज 16 साल ही छोटी हैं। डेनिस अभी 54 साल की हैं, जबकि प्रियंका 38 की होने वाली हैं। 18 जुलाई को प्रियंका का बर्थडे है।

29
Asianet Image

बता दें प्रियंका चोपड़ा जोनस की सास डेनिस जोनस खूबसूरती के मामले में अपनी बहू प्रियंका से जरा भी कम नहीं हैं। पेशे से डेनिस एक टीचर हैं। 

39
Asianet Image

डेनिस, प्रियंका और निक की रिंग सेरेमनी और शादी के दौरान भारत आई थीं। यहां उन्होंने वेस्टर्न कल्चर से हटकर भारतीय संस्कृति का जमकर आनंद उठाया था। डेनिस यहां साड़ी और सलवार सूट जैसे भारतीय परिधानों में दिखी थीं। 

49
Asianet Image

इससे पहले प्रियंका की सगाई पार्टी में भी उनकी सास ने अपनी समधन मधु चोपड़ा के साथ जमकर पंजाबी डांस क‍िया था। डेनिस ने इसका वीड‍ियो भी शेयर किया था।   

59
Asianet Image

निक जोनास कुल 4 भाई हैं। केविन जोनास (32 साल) सबसे बड़े हैं। यानी प्रियंका के जेठ उनसे सिर्फ 6 साल ही छोटे हैं। इसके बाद, जो जोनास (30 साल), निक जोनास (27 साल) और फ्रेंकी जोनास (19 साल) हैं। निक की कोई बहन नहीं है।

69
Asianet Image

चारों भाई अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। सबसे बड़े केविन जोनास और उनसे छोटे जो जोनास की शादी हो चुकी है। केविन की वाइफ का नाम डेनियल, जबकि जो की वाइफ एक्ट्रेस सोफी टर्नर हैं। सोफी टर्नर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। 

79
Asianet Image

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उस वक्त उनके होने वाले पति यानी निक जोनास महज 8 साल के थे और वो तीसरी क्लास में पढ़ते थे। 

89
Asianet Image

निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 को हुआ था। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी सीरिज 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद 2017 में दोनों मेट गाला इवेंट में भी हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

99
Asianet Image

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों अमेरिका में चल रही है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories