- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- निक जोनास की एक अच्छी आदत से परेशान हो गईं प्रियंका चोपड़ा, दे डाला ऐसा रिएक्शन
निक जोनास की एक अच्छी आदत से परेशान हो गईं प्रियंका चोपड़ा, दे डाला ऐसा रिएक्शन
मुंबई. कोरोना लॉकडाउन के चलते इस समय लोग अपने घरों में क्वारंटाइन में हैं। इस दौरान ज्यादातर लोग अपनी हॉबीज की प्रैक्टिस कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास की नई आदत के बारे में बताया है, जिसे लेकर वो इन दिनों काफी पैशनेट नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रियंका इन दिनों विदेश में है और ससुरालवालों के साथ समय बिता रही हैं। प्रियंका इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
दरअसल, निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बिताते नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी एक खासियत देखने को मिल रही है। वो यह कि वे कॉफी पर अलग-अलग तरीके की डिजाइन बनाते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं वे बहुत ज्यादा कॉफी पीते भी नजर आ रहे हैं।
पति की इस आदत को लेकर प्रियंका भी रिएक्शन देने में पीछे नहीं रही। जब वे निक से कॉफी के लिए पूछती हैं तो वे इंकार नहीं करते हैं। इस पर प्रियंका उनके कॉफी ऑब्सेशन को लेकर आंखे घुमाती नजर आती हैं।
कॉफी पर डिजाइन बनाते निक जोनास।
हाल ही में पीसी ने इंस्टाग्राम पर अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया था कि वे करीब दो महीने बाद घर से बाहर निकलीं हैं। उन्होंने फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वे मुंह पर मास्क लगाए नजर आईं थी। इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा था- आंखें कभी खामोश नहीं होती।
बता दें कि प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक से 2018 में जयपुर में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी उमैद भवन पैलेस में हुई थी।
हाल में प्रियंका, पति निक के साथ कोरोना वायरस के लिए फंड जुटाए जाने के लिए रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में देखी गई थीं। इससे पहले वह लेडी गागा द्वारा रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में भी भाग ले चुकी हैं।