- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रियंका चोपड़ा की जेठानी ने बेटी होने के 3 महीने बाद शेयर की बेबी बंप की फोटोज, बिकिनी में आई नजर
प्रियंका चोपड़ा की जेठानी ने बेटी होने के 3 महीने बाद शेयर की बेबी बंप की फोटोज, बिकिनी में आई नजर
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की छोटी जेठानी सोफी टर्नर (sophie turner) ने इसी साल जुलाई में बेटी विला को जन्म दिया था। वे इन दिनों घर पर बेटी की देखभाल कर रही हैं और उसी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही है। इसी बीच सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोग्नेंसी के दौरान कुछ फोटोज शेयर की है। इन थ्रोबैक फोटोज में सोफी टर्नर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सोफी 'एक्स मैन: डार्क फीनिक्स' जैस कई फिल्मों और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से जैसी सुपरहिट टीवी सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
एक फोटो में सोफी टर्नर ग्रीन कलर की बिकिनी में काउच पर बैठे हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वे नाइट सूट पहने हुए नजर आ रही हैं।
एक फोटो में सोफी स्विमिंग में अपनी हॉटनेस दिखा रही हैं। इस फोटो में उनके साथ स्विमिंग में पूल में उनका डॉगी भी नजर आ रहा है। सोफी की ये सभी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी ने 12 जुलाई को लॉस एंजेलिस में बेटी को जन्म दिया था। कोरोना के बीच सोफी घर पर अपनी बेटी और फैमिली के साथ समय बिता रही हैं।
सोफी ने 2017 में निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस से सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने पिछले साल लास वेगास मेंशादी की। दोनों स्टार्स की शादी में घरवाले और करीबी दोस्त नजर आए थे।
सोफी और प्रियंका के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी है और दोनों सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज भी शेयर करती हैं। वैसे, सोफी रिश्ते में भले ही प्रियंका की जेठानी हैं, लेकिन उनसे उम्र में काफी छोटी हैं।
प्रियंका की बड़ी जेठानी का नाम डेनियल जोनास है। डेनियल के पति केविन भी परिवार के बाकी सदस्यों की तरह सिंगर और एक्टर हैं।
बात अगर प्रियंका के ससुराल की करें तो उनकी फैमिली काफी बड़ी है। यहां सास-ससुर, जेठ-जेठानी, निक के 3 भाई-भाभी, एक देवर और भतीजियां भी हैं।
वहीं, प्रियंका के पति निक जोनास के बड़े भाई केविन जोनस अमेरिकन म्यूजिशियन हैं और कुछ अमेरिकन फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। इसके अलावा निक के एक और भाई जो जोनस भी अमेरिका के पॉपुलर सिंगर हैं। वहीं तीसरे भाई फ्रैंकी लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में थे। फिलहाल प्रियंका के साथ किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है।
अपनी दोनों जेठानी सोफी और डेनियल के साथ प्रियंका चोपड़ा।