- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बेडरूम सीक्रेट, बताया आखिर किस चीज के बिना नहीं रह सकते उनके पति
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बेडरूम सीक्रेट, बताया आखिर किस चीज के बिना नहीं रह सकते उनके पति
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कोरोना लॉकडाउन में प्रियंका फिलहाल पति के साथ अमेरिका में ही हैं। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने और पति निक जोनास के बेडरूम सीक्रेट का खुलासा किया था। इस दौरान प्रियंका ने बताया था कि उनके पति निक इस चीज के बिना नहीं रह सकते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
प्रियंका के मुताबिक, जब मैं सुबह उठती हूं तो निक सबसे पहले मेरा चेहरा देखने पर जोर देता है। इसके बाद मैं उससे कहती हूं, एक मिनट रुको, मैं जरा माइश्चराइजर और मस्कारा लगा लूं। नींद से उठने के बाद मेरा चेहरा बुझा-बुझा सा होता है लेकिन निक को तो वह सुपर स्वीट लगता है।
निक कहता है कि मैं तुम्हें ऐसी ही देखना पसंद करता हूं। एक पति-पत्नी के बीच कुछ ऐसा रिश्ता होना भी चाहिए, जहां बिना किसी बंधन के दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार कर सकें।
प्रियंका कहती हैं कि हर पत्नी अपने पति से ऐसा ही कुछ चाहती है। हालांकि यह थोड़ा अजीब जरूर लगता है। हालांकि निक को पसंद है कि मैं उसे खुद को घूरने दूं, जब तक कि मैं खुद सचेत न हो जाऊं। मैं मजाक नहीं कर रही, लेकिन वाकई में ये हैरान करने वाला है।
प्रियंका के मुताबिक, हमारा एक नियम है कि हम दोनों एक-दूसरे को देखे बिना एक-डेढ़ हफ्ते से ज्यादा नहीं रह सकते। हम दोनों का अपना-अपना करियर है फिर भी हमारी कोशिश रहती है कि हम दुनिया में जहां कहीं भी हैं, कम से कम मिलते रहें।
प्रियंका ने भी कहा कि वो जल्द ही फैमिली प्लानिंग करना चाहती हैं। उनके लिए परिवार बहुत महत्वपूर्ण है और वो अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहेंगी लेकिन फिलहाल उन्हें इसके लिए सही समय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि इस पूरे साल वो काफी बिजी हैं।
बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हुई थी। दोनों ने पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा वी कैन बी हीरोज, द मैट्रिक्स 4 और द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। फिलहाल ये सभी फिल्में पोस्ट प्रोडक्शन में हैं।