- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- तो क्या इसलिए हो रहा शक कि प्रेग्नेंट है प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास की पत्नी ने कह दी ये बात
तो क्या इसलिए हो रहा शक कि प्रेग्नेंट है प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास की पत्नी ने कह दी ये बात
मुंबई. कोरोना (corona) का असर अभी भी कम नहीं हुआ है। अभी भी हर रोज हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कईयों की इलाज के दौरान मौत भी हो गई है। वायरस के कहर को देखते हुए आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, कई सेलेब्स ऐसे भी है जो अपने काम पर लौट आए और फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच सेलेब्स सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव है। अपने फैन्स के साथ सेलेब्स हर छोटी-बड़ी बातें सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां मधु चोपड़ा (madhu chopra) की फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने मां को नानी कहा है। ये देखते ही फैन्स सवाल करने लगे कि क्या प्रियंका वाकई प्रेग्नेंट है।
| Published : Nov 24 2020, 05:12 PM IST / Updated: Nov 26 2020, 10:19 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
प्रियंका ने मां के साथ अपने पेट डॉग डायना की फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'नानी'।
बता दें कि प्रियंका को अपने पेट डॉग डायना से काफी प्यार है। उन्होंने डायना के नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया हुआ है।
प्रियंका इन दिनों लंदन में वक्त बिता रही हैं। वे हाल ही में पोल्का डॉट्स वाला मास्क पहने और फेस शील्ड पहने नजर आईं थी। ये फोटो प्रियंका ने तब क्लिक की जब वह काम पर रवाना हो रही थीं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 ब्यूटी पेजेंट के दौरान का एक किस्सा शेयर कियाा था। प्रियंका ने कहा था- 2010 में मैं मिस वर्ल्ड जीती थी और मेरी ड्रेस को टेप से चिपकाया था। मैं उस वक्त बहुत स्ट्रेस में थी और पूरी टेप निकल गई और पूरे वक्त वॉक करते हुए मैंने नमस्ते करके चल रही थी। सभी को लगा कि मैं जानबूझकर ऐसे चल रही थीं जबकि मैं अपने ड्रेस को संभाल रही थीं।
प्रियंका ने इसके बाद बताया था कि दूसरी बार वह अपने ड्रेस को लेकर मेट गाना 2018 में अनकम्फर्टेबल हुई थीं। मेरे मेट गाला के आउटफिट में गोल्डन कलर का हूडी जुड़ा था। प्रियंका को उस ड्रेस में सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। इतना ही नहीं डिनर के समय वह ड्रेस की वजह से ज्यादा खा भी नहीं पाई थीं।
बता दें कि प्रियंका जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसमें वह राजकुमार की पत्नी के रोल में दिखेंगी। आदर्श गौरव भी इस फिल्म में अहम रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है और यह जनवरी में रिलीज होगी।
इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने खत्म की है।
बता दें कि प्रियंका ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका ज्यादा अपने ससुराल विदेश में ही रहती है।