MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • प्रियंका चोपड़ा-सलमान खान समेत बॉलीवुड के ये सेलेब्स नहीं बन सकते कभी दोस्त

प्रियंका चोपड़ा-सलमान खान समेत बॉलीवुड के ये सेलेब्स नहीं बन सकते कभी दोस्त

मुंबई. बॉलीवुड में सेलेब्स के बीच पक्की दोस्ती या फिर स्थायी दुश्मनी ज्यादा देखने को नहीं मिलती है। सेलेब्स के बीच अगर अच्छी दोस्ती नहीं होती तो पक्की दुश्मनी भी नहीं होती है। लेकिन कुछ अपवाद जरूर हैं। कुछ सितारों के रिश्ते इतने तनावपूर्ण हैं कि उनके साथ काम करने की संभावना कम ही लगती है। सलमान खान से लेकर इमरान हाशमी तक कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी किसी ना किसी से तनावपूर्ण रिश्ते हैं और माना जाता है कि उनके बीच कभी दोस्ती नहीं हो सकती है। आइए नीचे देखते हैं किस-किस सेलेब्स के बीच की दूरियां कभी नहीं मिटने वाली है....

Nitu Kumari | Updated : Mar 30 2022, 01:36 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

सलमान खान (Salman khan) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी कभी दोस्त नहीं बन सकते हैं। ऐश्वर्या राय को लेकर दोनों के बीच दूरियां आई थी। बहुत साल पहले विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी और दावा किया था कि सलमान खान ने उन्हें ऐश्वर्या राय को लेकर धमकी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया था। वह कथित तौर पर विवेक के साथ रिश्ते में थी।

26
Asianet Image

कंगना और ऋतिक (Kangana Ranaut and Hrithik Roshan) के रिश्ते को लेकर भला कौन अंजान है। दोनों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि शायद ही वो कभी साथ नजर आए। साल 2016 में कंगना ने दावा किया था कि ऋतिक और वह एक रिश्ते में थे। वे कृष 3 का हिस्सा थे। ऋतिक ने उनके दावों का खंडन किया और उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ कई आरोप लगाए थे।

36
Asianet Image

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बॉलीवुड में बेहद ही कम रिश्ते बनाए हैं। वहीं, अजय देवगन ( Ajay Devgn) भी खुद को ज्यादा एक्सप्लोर नहीं करते हैं। शाहरुख खान और अजय देवगन के बीच कभी दोस्ती नहीं हो सकती है, क्योंकि एक बार दोनों के बीच मूवी के स्क्रीन्स को लेकर विवाद हुई था। 'सन ऑफ सरदार' और 'जब तक है जान' एक ही वक्त में रिलीज होनी थी। दोनों के बीच स्क्रीन्स की संख्या को लेकर मतभेद थे। ये दूरी आज तक कायम है। शाहरुख की अच्छी दोस्त मानी जाने वाली काजोल ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि वे (अजय-शाहरुख) दोस्त नहीं हैं।
 

46
Asianet Image

कंगना रनौत कई बार नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर पर वार किया। कॉफ़ी विद करण शो में कंगना ने करण जौहर को 'भाई-भतीजावाद का झंडाबरदार' कहा था। जिसके बाद इनके बीच दूरियां बढ़ गई। एक्ट्रेस आए दिन करण को निशाने पर लेती हैं। जिससे कहा जा सकता है कि शायद ही करण कभी अदाकारा के साथ मिलकर फिल्म बनाएंगे।

56
Asianet Image

मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी (Mallika Sherawat and Emraan Hashmi) भले ही 'मर्डर' मूवी में एक साथ आकर आग लगा दी हो। लेकिन इस मूवी के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। कॉफ़ी विद करण शो में इमरान ने मल्लिका को अपना सबसे खराब ऑन-स्क्रीन किसिंग पार्टनर कहा था। दोनों के बीच दोस्ती आने वाले वक्त में शायद ही देखने को मिले।

66
Asianet Image

प्रियंका और सलमान ने कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। लेकिन अदाकारा ने सलमान की मूवी 'भारत'में काम करने से इंकार कर दिया। जो बात 'दबंग' खान को पसंद नहीं आई। दोनों के बीच इसे लेकर कई बार शब्दों के बाण भी छोड़े गए। 

और पढ़ें:

KGF ही नहीं गोल्ड माइंस पर बनी ये मूवी भी मचा दी थी धूम, खदान की खूनी जंग देख दहल गए थे लोग

मंदिरा बेदी समेत टेलीविजन की ये एक्ट्रेसेस करा चुकी हैं टॉपलेस फोटोशूट, देखें तस्वीरें

पढ़ाई के मामले में भोजपुरी एक्टर पर भारी हैं एक्ट्रेसेस, जानें कितने पढ़े-लिखें है आपके चहेते स्टार्स

Urfi Javed अब बिना कपड़े आईं नजर, अपनी तस्वीर पहन किया डांस, देखें Video

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू नवंबर 2021 से Asianetnews Hindi में कार्यरत हैं। ये मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हैं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories