- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- आखिर किसने उठाया प्रियंका चोपड़ा की शादी का पूरा खर्च, इतने साल बाद सामने आई हकीकत
आखिर किसने उठाया प्रियंका चोपड़ा की शादी का पूरा खर्च, इतने साल बाद सामने आई हकीकत
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिलहाल बॉलीवुड से दूर हॉलीवुड में ज्यादा बिजी नजर आ रही है। वहीं, अब वे देश की जगह विदेश में ही अपना ज्यादातर वक्त बिताती है। बता दें कि उन्होंने 3 साल पहले खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी की। पीसी ने अपनी शादी विदेश नहीं बल्कि देश में ही करने का फैसला लिया। उन्होंने निक के साथ उदयपुर में शादी की सारी रस्में अदा की थी। उनकी इस रॉयल वेडिंग को आज भी लोग याद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रॉयल में कितना खर्चा आया था और इस खर्च को किसने उठाया। बता दें कि हाल में प्रियंका ने इस राज पर से पर्दा उठाया है। नीचे पढ़े प्रियंका चोपड़ा -निक जोनास की शादी का खर्च उठाने वाले के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
)
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया से बात करेत हुए अपनी शादी से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि हमारी शादी में खर्च एक तरफा नहीं था बल्कि पूरी शादी का खर्च दोनों की तरफ किया गया था।
प्रियंका ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि निक और मैंने शादी के खर्च को शेयर किया था। लेकिन सिर्फ एक चीज में शेयरिंग नहीं की गई थी और इसका खर्च सिर्फ निक ने ही उठाया था।
देसी गर्ल ने बताया कि इंगेजमेंट रिंग निक उनके लिए लेकर आए थे और इसका खर्च भी उन्होंने ही उठाया था। उन्होंने बताया कि हमने शादी की तैयारियों से ही जिम्मेदारियों को शेयर करना शुरू कर दिया था। इसमें ज्वैलरी और कपड़ों की खरीदारी से लेकर बहुत कुछ शामिल था।
बता दें कि प्रियंका और निक ने उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। सात फेरे लेते वक्त प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था। दोनों ही लुक में वे बेहद खूबसूरत नजर आई थी।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से अपने सोना रेस्त्रां की वजह से चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका के रेस्त्रां की शुरुआत इसी साल मार्च के आखिर में हुई थी। वे अक्सर अपने रेस्त्रां की इनसाइड फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है।
प्रियंका फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स पिक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जी ले जरा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं।