MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • वेलेन्टाइन डे पर प्रियंका चोपड़ा को खुश करने पति ने किया कुछ ऐसा फिर भी उदास दिखी निक की पत्नी

वेलेन्टाइन डे पर प्रियंका चोपड़ा को खुश करने पति ने किया कुछ ऐसा फिर भी उदास दिखी निक की पत्नी

मुंबई. दुनियाभर में वेलेन्टाइन डे (valentine day) धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर आम से लेकर खास ने प्यार का इजाहार अपने-अपने तरीके से किया। बॉलीवुड सेलेब्स भी वेलेन्टाइन डे के दिन रोमांटिक नजर आए। वहीं, प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) के पति निक जोनास (nick jonas) ने भी इस मौके पर करीब 100 गुलाब के फूल भेजे। हालांकि, प्रियंका इतने सारे गुलाब के फूल पाकर खुश हुई लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर उदासी ही नजर आई। दरअसल, निक इन दिनों पत्नी प्रियंका से दूर लंदन में है और वेलेन्टाइन डे को खास बनाने और प्रियंका को खुश करने ऐसा किया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे पति से मिले ढेर सारे गुलाब के फूलों के बीच सोफे पर बैठी नजर आ रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 15 2021, 02:37 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

प्रियंका ने फोटो शेयर कर लिखा-काश तुम यहां होते निक.. इन फूलों की तरह। इसके अलावा प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की। इस फोटो में वह निक के साथ रोमांटिक पोज में खड़ी हैं। उन्होंने लिखा- मेरे हमेशा के वैलेंटाइन। मैं तुमसे प्यार करती हूं। 

28
Asianet Image

निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें निक और प्रियंका घुड़सवारी कर रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- तुम जहां भी जाओगी, मैं भी जाऊंगा, क्योंकि हम दोनों साथ में हैं। चाहे बुरा या अच्छा। साथ रहो, क्योंकि साथ रहना अच्छा है। हैप्पी वैलेंटाइन डे प्रियंका।

38
Asianet Image

प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ 1-2 दिसंबर 2018 को शादी की थी। शादी में प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा पहना था। लहंगे पर ओवरऑल सीक्वंस और क्रिस्टल वर्क था, जो उसमें ब्लिंग एलिमेंट ऐड कर रहा था। शादी के बाद से ही प्रियंका ज्यादा विदेश में अपने ससुराल में रहती है। वे कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है।

48
Asianet Image

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी बायोग्राफी अनफिनिश्ड को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस बुक में उन्होंने अपने बचपन से लेकर एक्टिंग करियर और शादी तक के अनुभव शेयर किए है। 

58
Asianet Image

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' का वर्चुअल प्रमोशन किया। इस दौरान निक जोनस ने भी हिस्सा लिया। प्रमोशन में निक जोनस ने शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा के रिश्तों और क्रश को लेकर बात की। निक ने कहा कि वो अपनी पत्नी के सभी रिश्तों और क्रश के बारे में बात कर चुके हैं, लेकिन अब उसके बारे में पढ़ना काफी मजेदार रहेगा।

68
Asianet Image

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने किताब 'अनफिनिश्ड' में अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। प्रियंका ने किताब में अपने उस ब्वॉफ्रेंड का भी जिक्र किया है, जब वो 10वीं क्लास में पढ़ती थीं। उन्होंने अपनी किताब में इस ब्वॉयफ्रेंड का नाम 'बॉब' बताया है।

78
Asianet Image

प्रियंका ने किस्सा शेयर किया है, जब वह अमेरिका में अपने रिलेटिव के यहां रहती थीं और स्कूल जाती थीं। तब उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था। प्रियंका ने किताब में बताया कि कैसे एक दिन वो बॉब के साथ मुसीबत में फंस गई थीं।

88
Asianet Image

अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग और फिल्म की स्टोरी को जमकर क्रिटिक्स से सराहना मिली थी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories