MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 16 साल बड़े शख्स के प्यार में पागल थी प्रिया राजवंश, बिना शादी किए सालों रही साथ, इन्होंने दी दर्दनाक मौत

16 साल बड़े शख्स के प्यार में पागल थी प्रिया राजवंश, बिना शादी किए सालों रही साथ, इन्होंने दी दर्दनाक मौत

मुंबई. बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसने महज 7 फिल्मों में काम किया लेकिन उसकी लाइफ बहुत ही ट्रेजडी भरी रही। ये एक्ट्रेस है प्रिया राजवंश (Priya Rajvansh), जिनकी आज यानी 27 मार्च को 22 वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 2000 में मुंबई में हुआ था। आपका जानकर हैरानी होगी कि प्रिया बिना शादी किए ही देव आनंद  (Dev Anand) के बड़े भाई चेतन आनंद  (Chetan Anand), जोकि उम्र में उनसे 16 साल बड़े थे, के साथ पत्नी की तरह रहती थी, जो उनके बच्चों को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इतना ही नहीं चेतन आनंद के बेटे प्रिया को इतना ज्यादा नापसंद करते थे कि उन्होंने घर के नौकरों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी थी। और ऐसा कहा जाता है कि ये कदम चेतन के बेटों ने सिर्फ जायजाद पाने के लिए उठाया था। नीचे पढ़ें प्रिया राजवंश की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Asianet News Hindi | Published : Mar 27 2022, 11:41 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

प्रिया राजवंश को एक्टिंग का काफी शौक था। वे नाटकों में काम करके अपना शौक पूरा करती थी। इसी बीच एक फोटोग्राफर ने उनकी फोटो फोटोज क्लिक की और इन फोटोज को एक दोस्त के घर डायरेक्टर चेतन आनंद ने देख लिया। प्रिया की फोटोज देखते ही चेतन उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए। 

29
Asianet Image

शिमला में जन्मी प्रिया राजवंश ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने हीर-रांझा जैसी फिल्म में अपनी अदाकारी वो जादू दिखाया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। 

39
Asianet Image

प्रिया राजवंश स्कूल के दिनों में नाटकों में खूब हिस्सा लेती थी। उनके पिता फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में काम करते थे और इसी दौरान उन्हें लंदन जाने का मौका मिला। वे अपनी बेटी प्रिया को भी अपने साथ ले गए। यहां प्रिया ने इंस्टीट्यूट रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामैटिक आर्ट्स में एडमिशन लिया। 

49
Asianet Image

आपको बता दें कि करीब 60 के दशक में चेतन आनंद एक फिल्म बना रहे थे, जिसका नाम था हकीकत। इस फिल्म में वे धर्मेंद्र के अपोजिट किसी नए चेहरे को चाहते थे। जब उन्होंने प्रिया राजवंश की फोटोज देखी तो उन्होंने उन्हें फिल्म के लिए साइन कर दिया।

59
Asianet Image

फिल्म हकीकत के बाद चेतन आनंद, प्रिया राजवंश के दीवाने हो गए और इसके बाद उन्होंने करीब अपनी हर फिल्म उन्हें ही कास्ट किया। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई थी। 

69
Asianet Image

खबरों की मानें तो चेतन आनंद अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी परेशान थे। उनका उनकी पत्नी उमा से रिश्ता काफी खराब हो गया था। ऐसे में प्रिया राजवंश उके करीब आई और दोनों बिना शादी किए साथ रहने लगे। 

79
Asianet Image

प्रिया राजवंश का अपने पिता के रिश्ता चेतन आनंद के बेटों को पसंद नहीं था। लंबे समय तक साथ रहने के बाद चेतन का निधन 1997 में हो गया। चेतन के जाने के बाद प्रिया अकेली हो गई। वे चेतन के ही घर में रहती थी। 

89
Asianet Image

फिर एक दिन खबर आई कि प्रिया राजवंश की डेड बॉडी बंगले में मिली। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। दरअसल, हुा यूं कि चेतन के निधन के बाद जब उनकी वसीयत पढ़ी गई तो पता चला कि उन्होंने सारी प्रॉपर्टी प्रिया के नाम कर दी। ये बात उनके बेटों को नागवार गुजरी और उन्होंने प्रिया की हत्या कर दी। 

99
Asianet Image

चेतन के दोनों बेटों को प्रिया की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा मिली थी। हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर प्रिया की हत्या के पीछे की असल वजह क्या थी। 

 

ये भी पढ़ें
शानदार एक्टर के साथ सफल बिजनेसमैन में भी RRR स्टार राम चरण, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम से हैं फेमस

क्या आपको पता है फिल्म RRR का फुल फॉर्म, पढ़ें मूवी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Film RRR: इन कारणों से देखी जा सकती है कि जूनियर एनटीआर-राम चरण की फिल्म, इम्प्रेसिव है हर सीन

शक्ल सूरत ही नहीं कदकाठी में भी कैटरीना कैफ लगती है ये लड़की, अच्छे अच्छे खा रहे धोखा

31 साल में इतनी बदल गई अजय देवगन की पहली हीरोइन, रिश्ते में लगती है इस खूबसूरत एक्ट्रेस की देवरानी

क्या आपको पता है फिल्म RRR का फुल फॉर्म, पढ़ें मूवी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories