- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पति विराट कोहली को स्टेडियम में चीयर अप करती दिखीं प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा, दिया फ्लाइंग kiss
पति विराट कोहली को स्टेडियम में चीयर अप करती दिखीं प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा, दिया फ्लाइंग kiss
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (anushka sharma) इन दिनों प्रेग्नेंसी टाइम का इन्जॉय कर रही हैं। इन दिनों वो पति विराट के साथ दुबई में समय बिता रही हैं। इस समय उनके पति आईपीएल 2020 (IPL 2020) के लिए यूएई में हैं। दोनों की फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में अब अनुष्का की शनिवार को खेले गए मैच से कुछ फोटो वायरल हो रही हैं और ट्विटर पर अनुष्का का नाम ट्रेंड कर रहा है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
दरअसल, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इसमें विराट कोहली ने 90 रन की नाबाद पारी खेली। पति के क्रीच पर डटे रहने के लिए अनुष्का ने उन्हें चीयरअप करती दिखीं और उन्हें फ्लाइंग kiss देती नजर आईं।
बता दें कि अनुष्का जनवरी, 2021 में बेबी को जन्म देंगी। अनुष्का और विराट ने आईपीएल से पहले ही प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा था, 'और अब हम तीन होने वाले है।' ये खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया था।
विराट ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए पत्नी अनुष्का की बेबी बंप वाली फोटो शेयर की थी। वहीं, अनुष्का ने भी इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की थी। उन्होंने उसे शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, 'और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।'
पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर थीं। दरअसल, अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि वो प्रेग्नेंट हैं।
एक बार सोशल मीडिया पर एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी कर बताया था कि कपल के घर बेटे का जन्म होगा या बेटी का। ज्योतिषी ने बताया था कि कपल का चेहरा पढ़ने और ज्योतिषी गणना के मुताबिक सबसे ज्यादा चान्सेस बेटी होने के हैं।
लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्का ने साथ में काफी क्वालिटी समय बिताया। कोहली लॉकडाउन के दौरान घर पर ही आइसोलेशन में रहे थे और इस महामारी के खतरे को देखते हुए उन्होंने टीम के साथ यूएई जाना भी सही नहीं समझा और वो मुंबई से सीधे यूएई पहुंचे थे।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 12 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। कपल ने अपनी शादी काफी सीक्रेट रखी थी। दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही कुछ मुलाकातों के बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का-विराट का रिश्ता कुछ सालों का नहीं, बल्कि बचपन से है। दरअसल, अनुष्का और विराट बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वो एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे। विराट उस वक्त वहां रहकर क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे थे। धीरे-धीरे कर्णेश के साथ विराट घर पर आने लगे थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनुष्का से भी हो गई थी और ये सब साथ में क्रिकेट भी खेला करते थे।