MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब करीना कपूर के छोटे दादा ने जड़ दिया था पूनम ढिल्लन को थप्पड़, यह देख शॉक्ड रह गई थी हीरोइन

जब करीना कपूर के छोटे दादा ने जड़ दिया था पूनम ढिल्लन को थप्पड़, यह देख शॉक्ड रह गई थी हीरोइन

मुंबई. गुजरे जमाने की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन (Poonam Dhillon) 59 साल की हो गई हैं। 18 अप्रैल 1962 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मी पूनम ने 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था। निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा (Yash Chopra) को पूनम इस कदर पसंद आईं कि अपनी फिल्म त्रिशूल में काम करने का ऑफर दे दिया। लेकिन पूनम डॉक्टर बनना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने मना कर दिया। हालांकि बाद में काफी समझाने पर पूनम फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं। पहली ही फिल्म में पूनम को संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है जो शोयद कम ही लोग जानते हैं। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना घटी थी जिससे पूनम शॉक्ड रह गई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 18 2021, 03:48 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

दरअसल, इस फिल्म के एक सीन में उनके को-एक्टर शशि कपूर को थप्पड़ मारना था। जैसे ही यश चोपड़ा ने एक्शन बोला शशि कपूर ने पूनम को बिना बताए जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

29
Asianet Image

हालांकि, शशि कपूर ने ऐसा इ​सलिए किया ताकि सीन रियल लगे लेकिन पूनम के लिए तो बेहद शॉकिंग था। बाद में शशि कपूर को अपनी गलती समझ आई और उन्होंने पूनम से माफी मांगी। 

39
Asianet Image

इसके बाद यश चोपड़ा ने ही अपनी फिल्म नूरी में उन्हें लीड रोल दिया। यह फिल्म इतनी सफल रही कि इसके लिए पूनम ने फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। 
 

49
Asianet Image

पूनम ने कई सुप हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने दर्द, निशान, जमाना, सोहनी महीवाल, तेरी मेहरबानियां, सवेरे वाली गाड़ी, कर्मा, नाम,  मालामाल,एक चादर मैली सी, बसेरा, कसम, लैला जैसी कई फिल्मों में काम किया। लंबे समय तक फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने के बाद पूनम ने छोटे पर्दे का रुख किया। वे बिग बॉस सीजन 3 का भी हिस्सा रहीं।

59
Asianet Image

पूनम ने 1988 में प्रोड्यूसर अशोक ठकारिया से शादी की। शादी के बाद कुछ साल अच्छे गुजरे। पूनम एक बेटे और एक बेटी की मां बनीं। बच्चों के जन्म के बाद उन्होंने महसूस किया कि अशोक अपने कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने लगे हैं।

69
Asianet Image

हालांकि, शादी के कुछ साल बाद उन्हें पता चला कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। पूनम ने अपने पति को सबक सीखाने की सोची लेकिन जब फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने 1997 में अशोक से अलग होने का फैसला ले लिया। 

79
Asianet Image

1992 में आई फिल्म 'विरोधी' के बाद पूनम ने करीब पांच साल तक फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। 1997 में फिल्म 'जुदाई' से उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक किया।

89
Asianet Image

1995 में पूनम ने ऑडियंस की पसंद को देखते हुए स्मॉल स्क्रीन का भी रुख किया और 'अंदाज', 'किटी पार्टी', 'बिग बॉस-3' जैसे शोज का हिस्सा बनीं। पूनम सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुए शो 'एक नई पहचान' (2013-2014) में काम कर चुकी हैं।

99
Asianet Image

पूनम सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। वे वैनिटी नाम से एक फेमस मेकअप कंपनी चला रही हैं। पूनम ने कई बार पॉलिटिक्स में हाथ आजमाने की कोशिश भी की। लेकिन यह फील्ड उन्हें रास नहीं आया। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories