- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कभी इतना बढ़ गया था प्रियंका चोपड़ा की बहन का वजन फिर ऐसे घटाया 28 किलो वजन और हो गईं इतनी फिट
कभी इतना बढ़ गया था प्रियंका चोपड़ा की बहन का वजन फिर ऐसे घटाया 28 किलो वजन और हो गईं इतनी फिट
मुंबई. बॉलीवुड में कम समय में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा गुरुवार को 32 साल की हो गईं। उनका जन्म 22 अक्टूबर, 1988 को अम्बाला में हुआ था। वो प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। एक्ट्रेस के फैंस को ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत से पहले की परिणीति और अब की परिणीति में कितना अंतर है। फिट और हॉट दिखने वाली एक्ट्रेस का वजन कभी 86 किलो था। इसे कम करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। कम किया था 28 किलो वजन...
- FB
- TW
- Linkdin
)
परिणीति ने अपना वजन कम करने के लिए कोई एक चीज फॉलो नहीं की। उन्होंने फिट होने के लिए डिफरेंट स्टाइल अपनाईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो रोज सुबह जॉगिंग करने के बाद ध्यान करती थीं। वो डेली एक घंटे योगा करती थीं। स्विमिंग या घुड़सवारी की प्रैक्टिस उनके डेली रुटीन में शामिल था।
वो जिम में ट्रेडमिल पर दौड़तीं और डांस प्रैक्टिस भी करती थीं। इसके अलावा परिणीति एक घंटा कलारीपयट्टू भी करती थीं, जो केरल का मार्शल आर्ट है। आज भी परिणीति अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। वो खुद को फिट रखने के लिए इसी तरह का डेली रुटीन फॉलो करती हैं।
कभी 86 किलो के वजन वाली परिणीति चोपड़ा आज 58 किलो की हैं। फिल्मों में आने की इच्छा ही सही, वजन घटाने के लिए उन्होंने काफी मशक्कत की है।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 'वो केवल 25 साल की थीं और उनके पास मोटा दिखने की कोई वजह नहीं थी। उन्होंने स्लिम दिखने के लिए बहुत मेहनत की है। वो कपड़े न फिट होने की सोच से भी थक चुकी थीं और उनके पास दूसरा रास्ता यही था कि वो फिट हो जाएं।'
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि परिणीति किसी दौर में 38 इंच की वेस्ट वाली जीन्स पहनती थीं और अब 30 इंच की उनकी कमर है। इसके लिए उन्होंने जिम में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज की मदद ली। उनका वर्कआउट रिजाइम कुछ ऐसा है।
- रोज सुबह जॉगिंग।
- इसके बाद ध्यान करना।
- फिर एक घंटे तक योग।
- स्विमिंग या घुड़सवारी की प्रैक्टिस।
- ट्रेडमिल पर दौड़ना।
- डांस प्रैक्टिस।
- कार्डियो और रेगलर एक्सरसाइज के सेट।
पिज्जा की शौकीन परिणीति ने वजन घटाने के लिए सबसे पहले फास्टफूड के सेवन से तौबा किया हुआ है। उनका डाइट प्लान कुछ ऐसा है कि वो सुबह का नाश्ता- एक ग्लास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंडे (सपेद जर्दी) और कभी-कभी जूस।
परिणीति दोपहर के खाने में दाल और रोटी, ब्राउन राइस, हरा सलाद और हरी सब्जियां लेती हैं और
रात के खाने में एक्ट्रेस कम तेल में बना सदा खाना, एक ग्लास दूध और कभी-कभी चॉकलेट शेक।
परिणीति हमेशा सोने से दो घंटे पहले खाना खाती हैं और वेट लूज करने के लिए फास्ट फूड का मोह छोड़ दिया है।