- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, 2021 में मां बनेंगी ये 9 एक्ट्रेस
करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, 2021 में मां बनेंगी ये 9 एक्ट्रेस
मुंबई. साल 2020 आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है, लेकिन कोरोना महामारी की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाला साल यानी 2021 सभी के लिए बेहतर हो। इस कोरोना काल में लोगों ने बेशक काम नहीं किया लेकिन सेलेब्स को परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिला। इस दौरान कई सेलेब्स के घर किलकारी गूंजी तो कइयों ने अगले साल न्यू बेबी के स्वागत करने की घोषणा कर फैंस को खुशखबरी दी। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो अगले साल पैरेंट्स बनने वाले हैं। आइए जानते हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
)
अनुष्का शर्मा
ड्यू डेट- जनवरी 2021
अनुष्का शर्मा ने 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की थी। अब शादी के तीन साल बाद दोनों स्टार्स ने अगस्त 2020 में पैरेंट्स बनने की खुशखबरी फैंस को दी थी। विराट कोहली ने पत्नी बेबी बंप में फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अनुष्का की ड्यू डेट अगले साल यानी की 2021 में जनवरी महीने में है।
अनीता हसनंदानी
ड्यू डेट- फरवरी 2021
टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी भी अगले साल यानी की 2021 में माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इनकी शादी को सात साल पूरे हो चुके हैं। ये कपल अपने बच्चे का स्वागत फरवरी 2021 में करेगा।
करीना कपूर
ड्यू डेट- मार्च 2021
बॉलीवुड की बेबो यानी की करीना कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने 12 अगस्त को फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। जहां करीना दूसरी बार मां बनने वाली हैं वहीं, सैफ अली खान 4 बच्चे के पिता बनने वाले हैं। सैफीना अगले साल मार्च 2021 में नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे।
जानकी मेहता
ड्यू डेट- फरवरी-मार्च 2021
'इश्कबाज' एक्टर नकुल मेहता की पत्नी और एक्ट्रेस जानकी मेहता भी प्रेग्नेंट हैं। नकुल मेहता ने पत्नी जानकी की फोटो शेयर करते हुए 7 नवंबर को खुशखबरी दी थी। बताया जा रहा है कि वो फरवरी-मार्च 2021 में अपने बच्चे का स्वागत करेंगे।
टीजे सिद्धू
'बिग बॉस 12' फेम एक्टर करणवीर बोहरा ने नवंबर में घोषणा की थी कि उनकी पत्नी टीजे सिद्धू तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं और वो अपने तीसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कार्ली क्लोस
अमेरीका की सुपरमॉडल कार्ली क्लोस पहली बार मां बनने जा रही हैं। वो अभी 28 साल की हैं। उन्होंने दो साल पहले (2018) जोशुआ कुशनेर से शादी की थी। पिछले महीने यानी की अक्टूबर में ही दोनों पैरेंट्स बनने की खुशखबरी सुनाई है। दोनों 2021 में अपने बच्चे का स्वागत करेंगे।
कैली रोलैंड
अमेरिकी सिंगर कैली रोलैंड ने अक्टूबर ने 6 महीने के बेबी बंप में फोटो शेयर करने के साथ ही प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। वो भी अगले साल मां बनेंगी।
हिलेरी डफ
हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर हिलेरी डफ तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वो अगले साल अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। उन्होंने दो शादियां की है। पहली शादी माइक कोमरी से 2010 में की थी। उनसे 2016 में अलग हुईं तो इसके बाद 2019 में उन्होंने मैथ्यु कोमा का हाथ थाम लिया था।
मोनालिसा
फैमिली प्लानिंग
भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और अब टीवी सीरीयल्स में अपनी एक्टिंग से राज करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में ऐलान किया था कि अब वो अपने सभी काम निपटाकर अगले साल फैमिली प्लानिंग करेंगी। अगर ऐसा हुआ तो वो भी 2021 के अंत तक खुशखबरी सुना सकती हैं।