- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- हनीमून पर लड़कियों को बिकिनी में देख नेहा कक्कड़ के पति का खुला रह गया मुंह, हैरान होकर कही ये बात
हनीमून पर लड़कियों को बिकिनी में देख नेहा कक्कड़ के पति का खुला रह गया मुंह, हैरान होकर कही ये बात
मुंबई. नेहा कक्कड़ (neha kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) दुबई में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैन्स से जुड़े हुए हैं। नेहा ने कुछ वीडियोज शेयर किए जिनमें दोनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अब नेहा कक्कड़ ने एक और वीडियो पोस्ट किया है। इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए वीडियो में रोहनप्रीत पूल किनारे बिकिनी पहने लड़कियों को देख शरमा रहे हैं। वह अपना चेहरा मेन्यू कार्ड के पीछे छुपाते हुए कहते हैं- हायो मेरे रब्बा। हालांकि, इस दौरान नेहा बिल्कुल कूल रहती है। वे रोहनप्रीत के लिए कहती हैं कि तुम्हें कहना चाहिए वाह क्या नजारा है। इससे पहले नेहा और रोहनप्रीत हनीमून के दौरान दुबई की सड़कों पर ओपन कार में घूमते नजर आए थे।
- FB
- TW
- Linkdin
)
इस दौरान दोनों मस्ती के मूड में थे। रोहनप्रीत आगे वाली सीट पर बैठे थे जबकि नेहा पीछे सीट पर बैठी नजर आई थी। नेहा ने इस दौरान फ्लोरल प्रिंट ब्लू रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं उन्होंने ड्रेस से मैचिंग रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। साथ ही उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा है। जबकि रोहनप्रीत ने ब्लैक जैकेट के साथ लाल रंग की पगड़ी पहन रखी है।
बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त व रिश्तेदार मौजूद थे और सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दी।
शादी के बाद दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसकी फोटोज भी सामने आई थी। ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में जमकर धमाल हुआ था। दरअसल, नेहा और रोहनप्रीत की शादी की चर्चा काफी वक्त से चल रही थी। उस वक्त दोनों का गाना 'नेहू दा व्याह' भी रिलीज होने वाला था, इसलिए फैंस को लग रहा था कि शायद ये गाने का प्रमोशन हो। लेकिन, नेहा ने इस बार सच में शादी कर फैंस को चौंका दिया।
इससे पहले नेहा, आदित्य नारायण के साथ शादी को लेकर चर्चा में थी। दरअसल, जब नेहा रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 11 को जज कर रही थीं तो आदित्य इसे होस्ट कर रहे थे। इस दौरान उनकी झूठी शादी की अफवाह लोगों के बीच फैलाई गई थी।
कई लोग नेहा को उनके चुने हुए लहंगों के लिए ट्रोल भी किया था। नेहा ने अपनी शादी के दिन अनुष्का शर्मा जैसा लहंगा कैरी था। वहीं, कपल के वेडिंग पोज भी सेम ही थे, जिसकी वजह से लोगों ने नेहा को कॉपीकैट तक कह दिया था।
इतना ही नहीं शादी के बाकी फंक्शन में नेहा, प्रियंका चोपड़ा की तरह ड्रेस पहने हुए नजर आई थीं। भद्दे कमेंट्स मिलने के बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया था।
नेहा ने अपने ब्राइडल लुक को शेयर करते हुए लिखा था- लोग अपनी जिंदगी में सब्यसाची का लहंगा पहनने के लिए मरते हैं और हमें ये आउटफिट सब्यसाची की ओर से खुद मिले हैं। सपने पूरे होते हैं लेकिन अगर आप मेहनत करते हैं तो वो और खिलकर सामने आते हैं। माता रानी आपका शुक्रिया... शुक्रिया है वाहेगुरुजी।