MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • शादी के 10 दिन बाद ही गोद में बच्चा लिए नजर आई नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़, यूं मुस्कराता दिखा पति

शादी के 10 दिन बाद ही गोद में बच्चा लिए नजर आई नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़, यूं मुस्कराता दिखा पति

मुंबई. बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (neha kakkar) हाल ही में रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी के फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हुए। शादी के 10 दिन बाद नेहा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो, जिसमें वे मंडप में अपनी गोद में एक छोटे बच्चे के साथ दिखाई दे रही है। इस फोटो को देखकर फैन्स कमेंट्स कर रहे हैं। इस फोटो को देख कुछ ने कहा- आखिर नेहा ने इतनी जल्दी में शादी क्यों की। बता दें कि नेहा ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी और फिर 26 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया था। शादी के हर फंक्शन में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आई थी। 

Asianet News Hindi | Updated : Nov 10 2020, 10:04 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

शादी के बाद कपल की खुशी बता रही है कि दोनों में अच्छी बॉन्डिंग है। नेहा ने सबके सामने रोहनप्रीत को प्रपोज किया। वहीं, एक फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, जिसमें वे रोहनप्रीत को किस कर रही हैं।

28
Asianet Image

नेहा और रोहनप्रीत की शादी की पार्टी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। हल्दी से मेहंदी तक, संगीत से लेकर जयमाला तक, इसके बाद शादी को रस्मों की फोटो और वीडियो खुद नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे।

38
Asianet Image

कुछ दिन पहले नेहा ने चंडीगढ़ में हुए रिसेप्शन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटोज में नेहा पति रोहनप्रीत के साथ पोज देते तो वेडिंग केक काटते नजर आ रही है। फोटोज शेयर कर नेहा ने कैप्शन लिखा- रोहनप्रीत सिंह और फैमिली ने बेहतरीन रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किया। परिवारवालों का धन्यवाद, नेहा सभी से बहुत प्यार करती है।

48
Asianet Image

इसी बीच कई लोग नेहा को उनके चुने हुए लहंगों के लिए ट्रोल भी किया था। नेहा ने अपनी शादी के दिन अनुष्का शर्मा जैसा लहंगा कैरी था। वहीं, कपल के वेडिंग पोज भी सेम ही थे, जिसकी वजह से लोगों ने नेहा को कॉपीकैट तक कह दिया था। इतना ही नहीं शादी के बाकी फंक्शन में नेहा, प्रियंका चोपड़ा की तरह ड्रेस पहने हुए नजर आई थीं।  भद्दे कमेंट्स मिलने के बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया था।

58
Asianet Image

नेहा ने अपने ब्राइडल लुक को शेयर करते हुए लिखा था- लोग अपनी जिंदगी में सब्यसाची का लहंगा पहनने के लिए मरते हैं और हमें ये आउटफिट सब्यसाची की ओर से खुद मिले हैं। सपने पूरे होते हैं लेकिन अगर आप मेहनत करते हैं तो वो और खिलकर सामने आते हैं। माता रानी आपका शुक्रिया... शुक्रिया है वाहेगुरुजी।

68
Asianet Image

बता दें कि अपनी शादी के हर फंक्शन में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने डिजाइनर सब्यासाची की ड्रेस पहनी थी।

78
Asianet Image

नेहा और रोहन दोनों ही म्यूजिक फील्ड से है इसलिए दोनों ने दोनों ने शादी के हर फंक्शन में साथ में गाना भी गाया। मालूम हो कि नेहा और रोहनप्रीत कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नेहा से रोहनप्रीत 6 साल छोटे हैं।
 

88
Asianet Image

रोहनप्रीत ने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। शो के वो फर्स्ट रनरअप थे। यही दो शो हैं जिनसे उनको पहचान मिली।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories