- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- देवर के अंतिम दर्शन करने बेटे के साथ पहुंची नीतू सिंह, सालभर में कपूर खानदान में हुई तीसरी मौत
देवर के अंतिम दर्शन करने बेटे के साथ पहुंची नीतू सिंह, सालभर में कपूर खानदान में हुई तीसरी मौत
मुंबई. शो मैन राज कपूर (raj kapoor) के बेटे और ऋषि-रणधीर कपूर (rishi kapoor- randhir kapoor) के छोटे भाई राजीव कपूर (rajiv kapoor) का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव कपूर की बॉडी उनके चैम्बूर स्थित घर पर पहुंच चुकी है। कपूर खानदान के मेंबर्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। नीतू सिंह (neetu singh) भी देवर को अंतिम विदाई देने बेटे रणबीर कपूर (ranbir kapoor) के साथ पहुंच चुकी है। बता दें कि राजीव को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बड़े भाई रणधीर कपूर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था। रणधीर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा थआ- मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके। आपको बता दें कि सालभर में कपूर खानदान में ये तीसरी मौत है। जनवरी 2020 में रितु नंदा का निधन हुआ। फिल्म अप्रैल में ऋषि कपूर और अब राजीव कपूर।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
कपूर खानदान के लोगों के अलावा संजय कपूर, महीप कपूर, चंकी पांडे, तारा सुतारिया, प्रेम चोपड़ा, रजा मुराद, अनु मलिक सहित लोग राजीव को श्रद्धाजंलि पहुंचे हैं।
देवर की मौत की खबर मिलते ही नीतू सिंह बेटे रणबीर कपूर के साथ उनके घर पहुंची। और धीरे-धीरे कपूर खानदान के कई मेंबर्स यहां जमा हो गए।
छोटे भाई राजीव कपूर का शव अस्पताल से करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर ही लेकर चैम्बूर स्थित घर लेकर आए थे। इस दौरान रणधीर कपूर बेसुध थे। वे अपने आंसू तक नहीं रोक पा रहे थे।
चाचा राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर करिश्मा कपूर मां बबिता लेकर पहुंची। देवर को खोने के गम में बबिता बेहद मायूस थी और ठीक से चल भी नहीं पा रह थी।
राजीव कपूर के भाई कुणाल कपूर उनकी डेड बॉडी पहुंचने से पहले ही चैम्बूर वाले घर पहुंच गए थे।
रजा मुराद और अनु मलिक भी राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बता दें कि रजा मुराद, राज कपूर के डायरेक्शन में बनी तकरीबन हर फिल्म में नजर आए।
प्रेम चोपड़ा और तारा सुतारिया भी घर के बाहर स्पॉट हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो तारा जल्दी ही कपूर खानदान की बहू बनने वाली है।
संजय कपूर और चंकी पांडे भी राजीव कपूर की मौत की खबर मिलते ही उनके घर पहुंचे।
चंकी पांडे राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। वहीं, रितु नंदा की बेटी नताशा भी मामा को खोने के गम में काफी मायूस नजर आई।
राजीव कपूर की बहन रीमा जैन की बहू अनीसा मल्होत्रा पति अरमान जैन के साथ।