- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पति के गम में डूबीं नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की हंसती हुई फोटो, बोलीं- हमारी कहानी खत्म
पति के गम में डूबीं नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की हंसती हुई फोटो, बोलीं- हमारी कहानी खत्म
मुंबई। ऋषि कपूर के असामयिक निधन के बाद से ही कपूर फैमिली गहरे सदमे में है। कपूर फैमिली के साथ ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। इसी बीच, पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें ऋषि को याद करते हुए उनकी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हाथों में व्हिस्की का ग्लास थामे हंसते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, 'हमारी कहानी खत्म हुई'। बता दें कि 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर ल्यूकेमिया (रक्त के एक कैंसर) से जूझ रहे थे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
पति के अचानक दुनिया से चले जाने के बाद नीतू कपूर बेहद दुखी हैं। नीतू और ऋषि कपूर की पहली मुलाकात फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी।
पहले तो दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़े होते थे लेकिन धीरे-धीरे ये तकरार प्यार में तब्दील हो गई। नीतू ने हर मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर का साथ दिया।
इससे पहले 30 अप्रैल को नीतू ने ऋषि कपूर के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी। नीतू ने लिखा था, 'वे दुनियाभर के अपने फैन्स से मिलते रहे प्यार के आभारी रहे। उनके निधन के बाद फैन्स को ये बात समझनी होगी कि ऋषि चाहते थे कि उन्हें हंसी के साथ याद किए जाए, न कि आंसुओं के साथ।'
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा- 'पापा मुझे आपकी बहुत याद आ रही है, प्लीज वापस आ जाओ न।' बता दें कि रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं और ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के समय तक वह मुंबई नहीं पहुंच सकी थीं।
लॉकडाउन के चलते उन्हें चार्टर प्लेन से आने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। इसके चलते उन्होंने दिल्ली से मुंबई तक 1400 किलोमीटर का सफर कार से तय किया था। रिद्धिमा के पहुंचने से पहले ही 25 लोगों की मौजूदगी में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
बता दें कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से लड़ रहे थे। कैंसर के चलते उन्होंने करीब 11 महीने तक न्यूयॉर्क में अपना इलाज भी करवाया था।
ऋषि कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर लौटने वाले थे। इसके लिए उन्होंने फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग भी शुरू की थी।
हालांकि सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 29 अप्रैल की रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया और 30 अप्रैल की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।