• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • नीलम शर्मा से सलमा सुल्तान तक, ये हैं 90's में दूरदर्शन के 8 पॉपुलर एंकर

नीलम शर्मा से सलमा सुल्तान तक, ये हैं 90's में दूरदर्शन के 8 पॉपुलर एंकर

नई दिल्ली। दूरदर्शन की पॉपुलर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया है। नीलम दूरदर्शन का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। नीलम पिछले 20 सालों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम शर्मा ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने 20 साल के करियर में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' जैसे कई पॉपुलर कार्यक्रमों का संचालन किया। वो 90 के दशक में दूरदर्शन की सबसे लोकप्रिय एंकरों में से एक थीं। वैसे, 90s की और भी कई महिला एंकर हैं, जो कॉफी पॉपुलर हुईं। इनमें सलमा सुल्तान, गीतांजलि अय्यर, अविनाश कौर सरीन और सरला माहेश्वरी के नाम लिए जा सकते हैं। हम बता रहे हैं 90s की कुछ पॉपुलर न्यूज एंकर के बारे में। 

Asianet News Hindi | Updated : Aug 17 2019, 07:24 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
29
Asianet Image
सरला माहेश्वरी : अपनी सादगी और संजीदगी की वजह से एक खास पहचान बनाने वाली एंकर सरला माहेश्वरी अपने पहनावे की वजह से भी काफी पॉपुलर हुईं। 1976 से 2005 तक देश के कोने-कोने में हर शाम दूरदर्शन पर दमकता था इनका चेहरा। सरला का न सिर्फ पहनावा बल्कि उनके चेहरे का चमकता नूर भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता चला गया।
39
Asianet Image
अविनाश कौर सरीन : सरीन ने बतौर प्रेजेंटर दूरदर्शन ज्वॉइन किया था। हालांकि बाद में वो मेन न्यूज कास्टर बन गईं। अविनाश कौर को एशियन कल्चर पर उनकी बेहतरीन डॉक्युमेंट्रीज के लिए जाना जाता है।
49
Asianet Image
सलमा सुल्तान: सलमा ने 1967 से 1997 तक 30 साल दूरदर्शन में बतौर एंकर काम किया। वो दिल्ली में जंगपुरा इलाके में रहती हैं। सलमा सुल्तान का जन्म भोपाल में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद असगर अंसारी कृषि मंत्रालय में सचिव थे। सलमा की बड़ी बहन मैमूना सुल्तान भोपाल से चार बार कांग्रेस सांसद रह चुकी हैं।
59
Asianet Image
शोभना जगदीश : साड़ी के साथ गले में चैन और माथे पर छोटी सी बिंदी के साथ स्क्रीन पर दिखने वाली एंकर शोभना जगदीश आज भी लोगों को याद हैं। समाचार शुरू होने से पहले और आखिर में शोभना की वो हल्की मुस्कान लोग अब तक नहीं भूल पाए हैं।
69
Asianet Image
गीतांजलि अय्यर : गीतांजलि ने 1971 में दूरदर्शन ज्वॉइन किया था। वो दूरदर्शन की पहली इंग्लिश न्यूज प्रेजेंटर थीं। अपने 30 साल लंबे करियर में उन्हें चार बार बेस्ट एंकर पर्सन का अवॉर्ड मिला। वो अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल अपीयरेंस के लिए जानी जाती थीं।
79
Asianet Image
नीति रविन्द्रन : नीति ने 1976 से 2001 तक दूरदर्शन पर बतौर न्यूज रीडर काम किया। दूरदर्शन पर न्यूज की वजह से नीति इतनी पॉपुलर हो गई थीं, कि एक बार वो राजस्थान में सड़क पर निकलीं तो वहां ढाबे पर बैठे एक बच्चे ने उन्हें पहचान लिया और 'न्यूज...न्यूज' कहता उनकी और भागा था।
89
Asianet Image
मीनू तलवार : मीनू बतौर न्यूज रीडर और एंकर 35 सालों तक दूरदर्शन के साथ रहीं मीनू तलवार को उनके हेयरस्टाइल और बड़ी सी बिंदी की वजह से खासतौर पर पहचान मिली थी। उनका लुक हमेशा एलीगेंस और सॉफ्ट स्टाइल वाला होता था।
99
Asianet Image
रिनी सिमोन खन्ना: रिनी के पिता भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी थे। इसलिए रिनी को देश के 9 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करनी पड़ी। रिनी ने दूरदर्शन के साथ 1985 से 2001 तक बतौर न्यूज रीडर काम किया। उसके बाद उन्होंने कई जगह वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कई इवेंट में एंकर की तरह काम किया। रिनी दिल्ली मेट्रो में अनाउंसमेंट के लिए भी जानी जाती हैं।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories