MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अंबानी खानदान के लाडले की 10 Cute तस्वीरें, कभी दादा की गोद-कभी पापा के कंधे पर मस्ती करते दिखे पृथ्वी

अंबानी खानदान के लाडले की 10 Cute तस्वीरें, कभी दादा की गोद-कभी पापा के कंधे पर मस्ती करते दिखे पृथ्वी

Mukesh Ambani Grandson Prithvi: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का पोता  पृथ्वी (Prithvi Ambani) डेढ़ साल का हो चुका है। आकाश और श्लोका की पहली संतान पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर, 2020 को हुआ था। इसी साल दिसंबर में मुकेश और नीता अंबानी के लाडले पाते पृथ्वी दो साल के हो जाएंगे। अंबानी परिवार की आंखों के तारे पृथ्वी न सिर्फ अपनी फैमिली के दिलों पर राज कर रहे हैं, बल्कि अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 13 2022, 08:51 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद अंबानी परिवार में एक नन्हा मेहमान आया। पिछले साल 10 दिसंबर 2021 को अंबानी फैमिली ने पोते पृथ्वी का फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 

210
Asianet Image

अंबानी खानदान के लाडले पृथ्वी अंबानी अपनी मां श्लोका मेहता के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर पृथ्वी की अपनी मां के साथ एक से बढ़कर एक तस्वीरें मौजूद हैं। 
 

310
Asianet Image

एक फोटो में श्लोका अपने लाडले को प्यार से निहारते हुए दिख रही हैं, जबकि पृथ्वी अंबानी कुछ खाने में बिजी हैं। एक और तस्वीर में मां-बेटे की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।

410
Asianet Image

पृथ्वी अंबानी के फर्स्ट बर्थडे पर उनकी मम्मी श्लोका अंबानी व्हाइट और फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस में नजर आई थीं। इस दौरान पृथ्वी नीले रंग के एनिमल प्रिंटेड जम्पर सूट में बेहद क्यूट लग रहे थे। 

510
Asianet Image

वहीं एक फोटो में पृथ्वी जहां अपने पापा आकाश अंबानी के कंधे पर चढ़े दिख रहे हैं, तो एक अन्य फोटो में वो दादा मुकेश अंबानी की गोद में नजर आ रहे हैं। 
 

610
Asianet Image

बता दें कि अंबानी फैमिली ने अपने लाडले पृथ्वी के लिए एक्वा थीम वाली बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। बता दें कि अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद श्लोका मेहता लगातार सुर्खियों में रहती हैं। 

710
Asianet Image

श्लोका मेहता के पिता रसेल मेहता मशहूर डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। श्लोका मेहता ने 2009 में नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

810
Asianet Image

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। उन दोनों की शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई। दोनों के बीच अच्छी-खासी दोस्ती थी। कहा जाता है कि 12वीं के बाद ही आकाश और श्लोका एक-दूसरे को डेट करने लगे और 2019 में परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।

910
Asianet Image

अंबानी की बहू श्लोका मेहता अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में डायरेक्टर हैं और उनका बिजनेस भी संभालती हैं। उनके बड़े भाई और बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है और श्लोका घर में सबसे छोटी हैं। 

1010
Asianet Image

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई। कहा जाता है कि 12वीं के बाद ही आकाश और श्लोका एक-दूसरे को डेट करने लगे और 2019 में शादी कर ली।

ये भी देखें : 

जानें क्या करती हैं मुकेश अंबानी की बहू श्लोका, इस वजह से लाइमलाइट से रहती हैं दूर

चाची सास टीना अंबानी ने शेयर की बहू श्लोका की PHOTOS, बर्थडे विश करते हुए कही ये बात

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
मुकेश अंबानी
आकाश अंबानी
 
Recommended Stories
Top Stories