- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PHOTOS : अंबानी की बहू श्लोका बनीं मौसी, बड़ी बहन दीया मेहता दूसरी बार बनी मां
PHOTOS : अंबानी की बहू श्लोका बनीं मौसी, बड़ी बहन दीया मेहता दूसरी बार बनी मां
Shloka Mehta becomes Mausi: मुकेश और नीता अंबानी की बहू श्लोका (Shloka Mehta Ambani) मौसी बन गई हैं। श्लोका की बड़ी बहन दीया मेहता जटिया दूसरी बार मां बनी हैं। अप्रैल, 2022 में दीया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। इसके बाद से ही सभी अंबानी के पोते पृथ्वी के बड़े भैया बनने का इंतजार करने लगे थे। 6 अक्टूबर 2022 को दीया मेहता जटिया ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। उन्होंने इस खबर के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की, जिसमें दीया ग्रीन कलर की साटन ड्रेस में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
इस फोटो के साथ श्लोका की बहन दीया ने एक नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा- ब्रिजटन से लेडी व्हिसलडाउन की तरह लग रहा है। लेडिज एंड जेंटलमैन, मैं यह घोषणा करना चाहती हूं कि मेरे बेबी नंबर 2 का जन्म 2 अगस्त 2022 को हुआ था।
बता दें कि दीया मेहता के पहले से ही एक बेटी है। कुछ महीनों पहले श्लोका मेहता की बहन दीया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें फर्श पर दो बच्चे खेलते हुए नजर आए थे।
इस फोटो के कैप्शन में उन्होेंने लिखा था- बेबी P (पृथ्वी) एंड बेबी M पहले से ही अच्छे दोस्त। हालांकि, इस तस्वीर में बच्चों का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। लेकिन पृथ्वी अंबानी के साथ जो बच्ची खेलती दिख रही है वो दीया मेहता की बेटी है।
बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका (Shloka Mehta) ने 10 दिसंबर, 2020 को बेटे पृथ्वी को जन्म दिया था। पृथ्वी की बेहद कम फोटो ही अब तक सामने आई हैं। दादा मुकेश अंबानी के साथ उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
श्लोका के बेटे की बात करें, तो पृथ्वी अंबानी दिसंबर, 2022 में दो साल के होने वाले हैं। कुछ समय पहले, आकाश और श्लोका बेटे पृथ्वी अंबानी के साथ एक फोटो में खेलते दिखे थे। इस फोटो में पृथ्वी पापा आकाश का चश्मा छीनने की कोशिश करते दिखे थे। वहीं एक जगह पृथ्वी अपनी मां श्लोका की गोद में नजर आ रहे हैं।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। कहा जाता है कि 12वीं के बाद ही आकाश और श्लोका एक-दूसरे को डेट करने लगे थे और 2019 में परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।
अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद श्लोका मेहता काफी चर्चा में रहती हैं। श्लोका मेहता के पिता रसेल मेहता मशहूर डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। रसेल मेहता ने मोना मेहता से शादी की है। रसेल और मोना के 3 बच्चे हैं। बेटे का नाम विराज मेहता और बेटियों के दीया और श्लोका हैं। विराज की शादी 'ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग' कंपनी के मालिक भरत सेठ की बेटी निशा से हुई है। उनकी दो बेटियां हैं।
श्लोका अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में डायरेक्टर हैं और उनका बिजनेस भी संभालती हैं। उनके बड़े भाई और बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। श्लोका घर में सबसे छोटी हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि श्लोका मेहता कनेक्ट फॉर नामक एक कंपनी की फाउंडर भी हैं, जिसके जरिए वह एनजीओ को हेल्प करती हैं।
ये भी देखें :
भारतीय बिजनेसमैन की 10 खूबसूरत बेटियां, ग्लैमर में इनके आगे नहीं टिकतीं बॉलीवुड हीरोइनें