- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कभी बर्फ में अठखेलियां करती तो कभी किताब पढ़ती नजर आईं Mouni Roy, पति सूरज के साथ कुछ इस तरह दिखीं अदाकारा
कभी बर्फ में अठखेलियां करती तो कभी किताब पढ़ती नजर आईं Mouni Roy, पति सूरज के साथ कुछ इस तरह दिखीं अदाकारा
मुंबई. बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni roy) इन दिनों अपने पति सूरज नांबियार (Sooraj Nabmiar) के साथ हनीमून मना रही हैं। दोनों ने कश्मीर को अपना हनीमून डेस्टिनेशन चुना है। अदाकारा अपने इंस्टाग्राम पर वहां की तस्वीरें लगातार शेयर कर रही है। कभी वो अपने पति सूरज नांबियार के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं तो कभी बर्फ के बीच अठखेलियां करती। इतना ही नहीं वो अपने हनीमून पीरियड में किताब भी पढ़ती दिख रही हैं। आइए नीचे देखते हैं मौनी की हनीमून की कुछ खूबसूरत तस्वीरें....
- FB
- TW
- Linkdin
)
मौनी और सूरज नांबियार हाल ही में गोवा में ग्रैंड वेडिंग की। प्री और पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। हर फंक्शन में मौनी का अलग लुक फैंस को देखने को मिला।
मौनी हनीमून पर भी अलग-अलग अवतार में दिखाई दे रही हैं। बर्फ के बीच अदाकारा का एक अलग ही खूबसूरती लोगों को देखने को मिल रही है।
बर्फ के बीच मौनी अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। पीले जैकेट और ब्लैक पैंट में वो बहुत हसीन लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है।
बर्फ की वादियों में मौनी अठखेलियां तो कर ही रही है। इसके साथ फुर्सत के पलों में किताब भी पढ़ती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर किताब लिए कई फोटो शेयर किए है
मौनी की तस्वीरों को देखकर फैंस बेहद खुश हैं। इनकी हर तस्वीर पर लाखों लाइक्स मिल रहे हैं। हार्ट और फायर का इमोजी लगातार फैंस शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नाम्बियार ने 27 जनवरी को गोवा में शादी की। कोरोना की वजह से दोनों तरफ से फैमिली मेंबर्स और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए।
मौनी राय (Mouni Roy) के पति सूरज नांबियार एक बैंकर हैं और वो दुबई में रहते हैं। सूरज और मौनी की पहली मुलाकात दिसंबर 2019 में दुबई के एक नाइट क्लब में हुई थी। दोनों वहां नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे। मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया।
और पढ़ें:
KANGANA RANAUT के LOCK UPP में कैद होंगी शहनाज गिल, ये मशहूर लेखक भी लेंगे एंट्री !
SHILPA SHETTY का हाथ थामे नजर आईं शहनाज गिल, ग्लैमरस अवतार में दोनों ने फैंस पर गिराई बिजलिया