MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • सोनू सूद से शख्स बोला, बिहार में उनकी मूर्ति बनवाने की तैयारी, एक्टर ने कहा- उस पैसे से किसी..

सोनू सूद से शख्स बोला, बिहार में उनकी मूर्ति बनवाने की तैयारी, एक्टर ने कहा- उस पैसे से किसी..

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे सोनू सूद  की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। सोनू सूद उन मजदूरों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं, जिन्हें उन्होंने बसों से उनके गांव तक सुरक्षित भिजवाया है। लोग अब भी सोशल मीडिया पर सोनू से मदद मांग रहे हैं और वो बराबर रिस्पांस दे रहे हैं। संकट की इस घड़ी में लोग सोनू की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना। 🙏 https://t.co/SI9MqVpRRe

— sonu sood (@SonuSood) May 25, 2020

 

Asianet News Hindi | Updated : May 25 2020, 07:09 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद की दरियादिली से खुश होकर ट्वीट किया। शख्स ने उन्हें बताया कि वो जिस तरह काम कर रहे हैं, उससे खुश होकर लोग बिहार के सिवान जिले में उनकी मूर्ति बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। 

26
Asianet Image

इस पर सोनू सूद ने उस शख्स का रिप्लाइ करते हुए कहा "भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना।" सोनू सूद की इस जवाब पर भी लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। किरन जैन ने लिखा, इंसानों को भगवान बनाने की कोशिश मत करो..करना है तो इंसानियत की मदद करो..जो अब सोनू जी कर रहे हैं। 

36
Asianet Image

वहीं जितेन्द्र परिहार नाम के शख्स ने लिखा, इससे अच्छा तो ये है कि सोनू सूद को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने का अभियान चला दो। वहीं, एक शख्स बोला, नहीं अभी समय मूर्ति बनवाने का नहीं है। अभी उस पैसे से किसी गरीब की मदद करने का है।

46
Asianet Image

बता दें कि कर्नाटक के मजदूरों को घर पहुंचाने के बाद सोनू सूद ने दूसरे राज्यों के मजदूरों की मदद का जिम्मा उठाया है। हाल ही में उन्होंने यूपी, बिहार और झारखंड के प्रवासी मजदूरों से भरी बसों को मुंबई से रवाना किया। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकारों से बकायदा परमिशन भी ली थी। इस काम में उनकी दोस्त नीति गोयल ने भी उनका साथ दिया।

56
Asianet Image

सोनू सूद के मुताबिक, इन प्रवासियों को अपने घरों से दूर सड़कों पर इस तरह बेबस घूमते देख मुझे बेहद दुख हुआ। मैं इन प्रवासियों को तब तक घर भिजवाता रहूंगा जब तक कि आखिरी शख्स अपने परिवार वालों से ना मिल जाए। मैं इसके लिए अपना सबकुछ लगा कुछ दूंगा।

66
Asianet Image

बता दें कि सोनू ने हाल ही में मुंबई में फंसे कर्नाटक के 350 से ज्यादा मजदूरों की मदद की थी और उन प्रवासी मजदूरों को गुलबर्गा पहुंचाया था। इसके लिए उन्होंने 10 बसों का इंतजाम अपने खर्च पर किया था। इससे पहले भी सोनू सूद ने पुलवामा अटैक सर्वाइवर्स को जिम और साइकिल भेंट की थी। वो कई एसिड अटैक सर्वाइवर्स की भी मदद कर चुके हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories