MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • नहीं हुई कामयाब तो इस एक्ट्रेस ने 15 साल पहले इनसे कर ली शादी, फिल्मों से दूर अब कर रही ये काम

नहीं हुई कामयाब तो इस एक्ट्रेस ने 15 साल पहले इनसे कर ली शादी, फिल्मों से दूर अब कर रही ये काम

मुंबई। आज से 18 साल पहले आई फिल्म 'मेरे यार की शादी है' की हीरोइन ट्यूलिप जोशी  41 साल की हो गई हैं। 11 सितंबर, 1979 को मुंबई की एक गुजराती फैमिली में (पिता गुजराती और मां अर्मेनियम) जन्मीं ट्यूलिप ने 2002 में यश चोपड़ा की फिल्म 'मेरे यार की शादी है' से डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म हिट रही लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

Asianet News Hindi | Updated : Sep 10 2020, 10:13 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

हालांकि, 2003 में ट्यूलिप ने फिल्म 'मातृभूमि' में काम किया। कन्या भ्रूण हत्या पर बेस्ड इस फिल्म में उन्होंने कल्कि का दमदार रोल प्ले किया। फिल्म में कल्कि पांच भाइयों से एक साथ शादी करती है। उसे हफ्ते की हर रात अलग-अलग भाइयों के साथ बितानी पड़ती है। हालांकि, दमदार एक्टिंग के बावजूद ये फिल्म की कुछ खास कामयाब नहीं हो पाई। 

29
Asianet Image

फिल्मों में काम करने के दौरान ही ट्यूलिप को कैप्टन विनोद नायर से प्यार हो गया। विनोद ने पॉपुलर नॉवेल 'प्राइड ऑफ लॉयन्स' लिखा है। दोनों करीब 4 साल तक लिव-इन-रिलेशन में रहे। कहा जाता है कि बाद में ट्यूलिप ने 2005 में विनोद से शादी कर ली। वैसे, इनकी शादी के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है।

39
Asianet Image

विनोद नायर 1989 से 1995 के बीच 6 साल तक इंडियन आर्मी में रहे। वो पंजाब रेजिमेंट की 19वीं बटालियन में थे। इसके बाद वो आर्मी छोड़कर वापस मुंबई आ गए। सितंबर, 2007 में उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म (KIMMAYA) शुरू की।

49
Asianet Image

मीडिया सर्किल में उन्हें कैप्टन विनोद नायर के नाम से जाना जाता है। ट्यूलिप जोशी फिलहाल विनोद नायर के साथ ही करोड़ों की इस कंपनी की डायरेक्टर भी हैं।

59
Asianet Image

ट्यूलिप ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद विवेक कॉलेज से मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रैजुएशन किया। पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने 2000 में फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

69
Asianet Image

इसके बाद ट्यूलिप की एक फ्रेंड की शादी में आदित्य चोपड़ा ने उन्हें देखा और फिल्म का ऑफर दिया। फिर वह ऑडिशन के लिए गईं और फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में उन्हें काम करने का मौका मिल गया।

79
Asianet Image

ट्यूलिप को जब बॉलीवुड में कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने साउथ की फिल्मों का रुख कर लिया। उन्होंने 2007 में मलयालम फिल्म 'मिशन 90 डेज' में काम किया। इसके बाद तेलुगु फिल्म 'कोंचेम कोथागा' और कन्नड़ फिल्म 'सुपर' में काम किया।

89
Asianet Image

ट्यूलिप आखिरी बार 2014-15 में आई फिल्म 'एयरलाइन्स' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने कैप्टन अनन्या रावत का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म को ज्यादा किसी ने नोटिस नहीं किया। वैसे ट्यूलिप 2014 में आई सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म में ट्यूलिप का कैमियो अपीयरेंस था।

99
Asianet Image

ट्यूलिप ने करियर में करीब 20 फिल्मों में काम किया। इनमें मेरे यार की शादी है के अलावा 'विलेन' 'मातृभूमि', 'दिल मांगे मोर', 'मिशन 90 डेज', 'धोखा', 'कभी कहीं', 'सुपर स्टार', 'डैडी कूल', 'रन-वे' प्रमुख हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'जग जियोदयां दे मेले', 'यारा ओ दिलदारा' में भी काम किया है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories