- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- NSD में तीन बार रिजेक्शन, डायरेक्टर ने फाड़ दी थी एक्टर की फोटो फिर करना चाहते थे सुसाइड
NSD में तीन बार रिजेक्शन, डायरेक्टर ने फाड़ दी थी एक्टर की फोटो फिर करना चाहते थे सुसाइड
मुंबई. मनोज बाजपेयी की जर्नी बॉलीवुड में लंबी रही है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ी है। लेकिन, उनके लिए आज यहां तक पहुंचने के लिए कम मशक्कत नहीं करनी पड़ी। सफल एक्टर बनने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया जब वो सुसाइड करने के बारे में सोचने लगे थे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो 9 साल की उम्र से ही एक्टर बनना चाहते थे। पर ऐसा कर नहीं पाए और पढ़ाई जारी रखी। इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए वह दिल्ली शिफ्ट हो गए।
दिल्ली आने के बाद मनोज बाजपेयी ने थिएटर शुरू कर दिया। वो पढ़ाई के साथ थिएटर भी करने लगे। कुछ वक्त बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के लिए अप्लाई किया। हालांकि, वहां से वो 3 बार रिजेक्ट हुए।
मनोज ने बताया कि वो आत्महत्या के काफी करीब आ गए थे। उनके दोस्त उनके साथ सोने लगे और उन्हें अकेला नहीं छोड़ते थे। उनके दोस्तों ने उनका काफी साथ दिया। एक्टर ने बताया कि जब वो मुंबई आए तो ऑडिशन के दौरान असिस्टेंट डायरेक्टर ने उनकी फोटो तक फाड़ दी थी और 3 प्रॉजेक्ट्स उनके हाथ से निकल गए थे।
मनोज बताते हैं कि वह 'आइडियल हीरो' फेस में फिट नहीं बैठते थे, इसलिए लोगों को लगा कि वो बड़े पर्दे पर कभी काम नहीं कर पाएंगे।
बहरहाल, अगर मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट पर बात करें तो वो आखिरी बार अभिषेक चौबे की फिल्म 'सोनचिड़िया' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आए थे।