- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन Malaika Arora ने सर्दी में बढ़ाया पारा, हॉट लुक देख फैंस के उड़े होश
ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन Malaika Arora ने सर्दी में बढ़ाया पारा, हॉट लुक देख फैंस के उड़े होश
मुंबई. बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) की पहचान एक्टिंग से नहीं बल्कि उनके फैशन और डांस को लेकर है। वो अपने फैशन लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बच्चे की मां मलाइका अरोड़ा को देखकर कोई उनके उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। 48 की उम्र में भी वह इतनी फिट दिखती हैं कि उनके सामने यंग एक्ट्रेसेस की रंगत भी फिकी पड़ जाती है। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है जिसे देखकर फैंस की नींद उड़ गई है।आइए देखें फैशन डीवा के लेटेस्ट लुक को...
- FB
- TW
- Linkdin
)
मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की है। उनके इस ड्रेस को डिजाइन राहुल मिश्रा ने किया है। इस ड्रेस में अदाकारा फैंस पर बिजली गिरा रही हैं।
मलाइका के बॉडीकॉन शीयर व्हाइट ड्रेस के नीचे ढेर सारा फर ऐड किया गया है। जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। ये ड्रेस बस्ट एरिया और कमर के निचले हिस्से को छोड़कर बाकी जगह से ट्रांसपेरेंट लुक में नजर आ रही है। अदाकारा ने इसके साथ ग्रे कलर की हिल्स पहन रखी हैं। इसके साथ मलाइका ने हैवी मेकअप कर रखा है और बालों को खुला छोड़कर पूरे लुक को ग्लैमरस बनाती नजर आईं। गले में उन्होंने हैवी नेकलेस पहन रखा है।
मलाइका अरोड़ा कुछ भी पहनती हैं उसमे वो परफेक्ट लगती हैं। इंडियन हो या फिर वेस्टर्न जिस आउटफिट को वो कैरी करती हैं उसमें हॉटनेस का तड़का अपने आप लग जाता है।
इतना ही नहीं मलाइका पर हर कलर फबता हैं। वो हर ड्रेस के साथ कुछ ऐसा मेकअप करती हैं जो उनके लुक्स को बेहद ही बोल्ड और गॉर्जियस बना देता है।
मलाइका जब 25 साल की थी तब उन्होंने अरबाज खान से शादी कर ली थी। उनका एक बेटा अरहान खान हैं, जो विदेश में हायर स्टडीज कर रहे हैं।
शादी के 19 साल बाद मलाइका और अरबाज अलग हो गए थे। साल 2017 में उन्होंने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि उनका एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता है।
मलाइका अरोड़ा अभी कई टीवी शो में बतौर जज काम कर रही हैं। इसके साथ ही वो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ डेट कर रही हैं। चर्चा हैं कि कपल जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं।
और पढ़ें: