- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब 20 साल की उम्र में मलाइका ने सलमान के भाई संग किया था रोमांस, 5 साल डेट करने के बाद की थी शादी
जब 20 साल की उम्र में मलाइका ने सलमान के भाई संग किया था रोमांस, 5 साल डेट करने के बाद की थी शादी
मुंबई. मलाइका अरोड़ा का शुक्रवार को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1973 को ठाणे में हुआ था। अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका पर्सनल लाइफ को लेकर भी मीडिया में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों की वजह से मीडिया में बनी रहती हैं। इससे पहले वो सलमान खान के भाई अरबाज के साथ शादी और तलाक दोनों बातों की वजह से भी चर्चा में रहती थीं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी अरबाज खान के साथ लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अरबाज खान की पहली मुलाकात एक कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। इस ऐड शूट में एक्ट्रेस को अरबाज खान के साथ रोमांस करते भी देखा गया था। इस वक्त उनकी उम्र में महज 20 साल बताई जाती है। कहा जाता है कि इसी ऐड शूट के दौरान दोनों के नैना चार हो गए थे।
यह ऐड शूट बेहद खास था। साल 1993 में मलाइका और अरबाज ने कॉफी ब्रांड 'Mr Coffee' के लिए अक ऐड शूट किया था। यह ऐड काफी सुर्खियों में रहा, क्योंकि यह कुछ ज्यादा ग्लैमरस नजर आया। जितनी चर्चा ऐड की होती रही, उतनी ही मलाइका और अरबाज की बॉन्डिंग भी बनती गई। इस वीडियो में दोनों ने अपने ऐक्ट से सबका ध्यान खूब खींचा था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 5 साल तक मलाइका और अरबाज की रिलेशनशिप चली और फिर उन्होंने साल 1998 में शादी कर ली। तब मलाइका 25 साल की थीं। शादी के करीब 4 साल बाद 2002 में मलाइका मां बनीं और उन्होंने बेटे अरहान को जन्म दिया।
मलाइका और अरबाज का रिश्ता करीब 19 साल तक चला। इसके बाद साल 2017 में इनके रिश्ते ने दम तोड़ दिया और दोनों अलग हो गए। इन दिनों एक्ट्रेस का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जाता है और दोनों को साथ में कई मौकों पर देखा जाता रहा है।
अरबाज और मलाइका की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे थे। दोनों की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था, लेकिन साल 2016 में अचानक मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा। दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा जाने लगा था। वहीं, अरबाज के अफेयर की भी कई बातें सामने आईं। कहा जाता है कि इस वजह के चलते दोनों का तलाक हो गया।
इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में अरबाज खान के हवाले से बताया जाता है कि एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुद ही तलाक का खुलासा किया था कि उनका नाम IPL की सट्टेबाजी में आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज को सट्टा लगाने की आदत थी और वो 3 करोड़ रुपए हार भी चुके थे।
मलाइका को अरबाज की यह आदत पसंद नहीं थी। खबरों की मानें तो अरबाज की सट्टेबाजी की लत की वजह से मलाइका ने इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा।