- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- माधुरी के पति ने बनाई साबूदाने की खिचड़ी, परेशान होकर जब पूछा इसे हिंदी में क्या कहते हैं तो मिला ये जवाब
माधुरी के पति ने बनाई साबूदाने की खिचड़ी, परेशान होकर जब पूछा इसे हिंदी में क्या कहते हैं तो मिला ये जवाब
मुंबई. कोरोना (corona) का असर अभी भी कम होने का नाम नहीं ले कर रहा है। रोज इस खतरनाक वायरस की चपेट में लोग आ रहे हैं। हालांकि, भारत में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में आमजनों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी अब अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स अभी भी घर पर फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है माधुरी दीक्षित (madhuri dixit )। माधुरी अभी अपनी फैमिली को ज्यादा से ज्यादा वक्त दे रही है। और वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पति डॉ. श्रीराम नेने (sriram nene) उनके लिए साबूदाने की खिचड़ी बनाते नजर आ रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
वीडियो में माधुरी और उनके पति राम नेने हैं। श्रीराम किचन में कुकिंग कर रहे हैं। वे साबुदाना खिचड़ी बना रहे हैं।
माधुरी उन्हें बता रही हैं कि खिचड़ी कैसे बनेगी। वीडियो में वे माधुरी से पूछते हैं कि Cumin को हिंदी में क्या बोलते हैं, तो माधुरी बताती हैं इसे जीरा कहते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा- "साबूदाणा खिचडी" ऐकूनच भुक लागली ना? 😋 आइए, मेरे और राम के साथ सीखिए कैसे बनाते हैं मेरी ऑल टाइम फेवरेट साबुदाना खिचड़ी।
माधुरी पति को खिचड़ी बनाते देख उनके थोड़े मजे भी देती नजर आ रही है। वे उन्हें बता रही है कैसे खिचड़ी बनाएं।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान माधुरी ने घर बैठे लोगों को ऑनलाइन डांस ट्रेनिंग दी थी।
इतना ही नहीं उन्होंने पति श्रीराम नेने को हेयरकट भी दिया। इसका भी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी आखिरी बार फिल्म 'कलंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, वरुण धवन और आलिया भट्ट थे।