- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कंगना रनोट के शो की इस कंटेस्टेंट से 10 साल की उम्र में हुई थी घिनौनी हरकत, फैमिली मेंबर ने किया था गंदा काम
कंगना रनोट के शो की इस कंटेस्टेंट से 10 साल की उम्र में हुई थी घिनौनी हरकत, फैमिली मेंबर ने किया था गंदा काम
मुंबई। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) को होस्ट कर रही हैं। इस शो के कंटेस्टेंट आए दिन नए-नए खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में शो की ट्रांसजेंडर कंटेस्टेंट सायशा शिंदे (Saisha Shinde) ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया। तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) इस हफ्ते 'लॉकअप' से बाहर हो गए। लेकिन बाहर जाने से पहले तहसीन ने अपना एक शॉकिंग सीक्रेट बताते हुए सायशा शिंदे को सेफ कर दिया। हालांकि, इसके बदले सायशा शिंदे को भी अपना एक सीक्रेट बताना पड़ा।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
सायशा शिंदे (Saisha Shinde) के मुताबिक, जब वो 10 साल की थीं तो फैमिली के ही एक शख्स ने उनके साथ बेहद घिनौनी हरकत की थी। हालांकि सायशा ने उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया।
सायशा शिंदे ने कहा- 10 साल की उम्र में मेरे घर के ही एक मेंबर ने मेरा सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। वो मेरे से कुछ साल ही बड़े थे। सवाल ये उठता था कि कुछ साल बड़े थे तो क्या वो मोलेस्टेशन हुआ? हालांकि, कुछ साल बाद मुझे समय आया कि वाकई में वो मोलेस्टेशन ही था।
सायशा शिंदे (Saisha Shinde) की बात सुनने के बाद कंगना रनोट ने उनसे पूछा- क्या उन्होंने कभी उस शख्स से इस बारे में बात की या अब उसे कन्फ्रंट करना चाहेंगी?
इसके जवाब में सायशा ने कहा- मैंने उन्हें कन्फ्रंट नहीं किया। मुझे लगा कि शायद मैंने ही उन्हें ऐसे हिंट्स दिए होंगे कि उनको ऐसा लगा। अब ये बात उठी है तो उन्हें पता चल ही गया होगा।
सायशा शिंदे ने आगे कहा- मैं चाहती हूं कि वो शख्स अब ये जाने कि स्वप्निल और सायशा दो अलग पर्सनैलिटी हैं। बता दें कि लिंग परिवर्तन से पहले सायशा का नाम स्वप्निल शिंदे था। सायशा ने जेंडर चेंज करवाया है।
जनवरी में साइशा ने एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि वो ट्रांसवुमन हैं। उनकी पोस्ट काफी वायरल हुई थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- फाइनली मैंने अपने सच को स्वीकार करने की हिम्मत जुटा ली है।
साइशा ने लिखा था- कुछ सालों पहले ही मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मैं पुरुषों की तरफ अट्रैक्ट हो रहा हूं क्योंकि मैं एक गे हूं लेकिन मैंने 6 साल पहले ही अपने सच को अपनाया और अब मैं एक गे नही बल्कि एक ट्रांसवुमन हूं।
साइशा शिंदे (Saisha Shinde) जानी-मानी फैशन डिजाइनर और ट्रांसवुमन हैं। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने फाइनल में जो गाउन पहना था, उसे साइशा ने ही डिजाइन किया था। साइशा शिंदे अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेस के लिए भी ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें :