- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- सौतेली मां की बर्थडे पार्टी में कभी हंसते तो कभी गुस्से में नजर आए सलमान खान, वायरल हो रही फोटो
सौतेली मां की बर्थडे पार्टी में कभी हंसते तो कभी गुस्से में नजर आए सलमान खान, वायरल हो रही फोटो
मुंबई. सलमान खान की सौतेली मां हेलन 81 साल की हो गई हैं। 21 नवंबर, 1938 को जन्मी हेलन का 81वां बर्थडे बीती रात खान फैमिली ने धूमधाम से मनाया। पार्टी का आयोजन सोहेल खान के घर पर किया गया। इस पार्टी में खान फैमिली के मेंबर्स और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी में हेलन की दो खास गुजरे जमाने की एक्ट्रेस फ्रेंड आशा पारेख और वहीदा रहमान विशेष रूप से शामिल हुईं। हेलन ने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मिलकर केक काटा। अपनी दो खास फ्रेंड के साथ बेहद खुश नजर आईं। पार्टी के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ फोटो में सलमान जहां हंसते नजर आ रहे हैं तो कुछ फोटो में बेहद गुस्से में दिख रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी छोटी अर्पिता जो 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं भी किसी बात को लेकर टेंशन में नजर आईं। पार्टी में सलमान की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी दिखीं थीं।
| Published : Nov 22 2019, 11:14 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin