- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- घनी आईब्रो, घुंघराले बाल और अजीबोगरीब हेयर स्टाइल कभी ऐसा था कपूर खानदान की इस बेटी का लुक
घनी आईब्रो, घुंघराले बाल और अजीबोगरीब हेयर स्टाइल कभी ऐसा था कपूर खानदान की इस बेटी का लुक
मुंबई. देश और दुनिया में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए सरकार ने लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई कर दी है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है और फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सेलेब्स से जुड़े किस्से-कहानियां, थ्रोबैक फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच 45 साल की करिश्मा कपूर की कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। आपको बता दें कि करिश्मा इंडस्ट्री के सबसे फेमस खानदान कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
बता दें कि करिश्मा आज जितनी ग्लैमरस दिखती है, वैसी वे बॉलीवुड डेब्यू के दौरान नहीं दिखती थी। उनकी उस दौरान की फोटोज पर नजर डाले तो उनका अजीबोगरीब लुक देखने को मिलता है। उनकी घनी आईब्रो, घुंघराले बाल और अजीबोगरीब हेयर स्टाइल थी।
करिश्मा ने 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी। पहली ही फिल्म में करिश्मा ने बिकिनी पहनकर इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के एक्टर हरीश कुमार थे। ये तेलुगु फिल्म प्रेमा कैदी की रीमेक थी।
प्रेम कैदी के बाद उन्होंने 1992 में पुलिस ऑफिसर, जागृति, निश्चय, सपने साजन के, दीदार जैसी सुपर फ्लॉप फिल्मों में काम किया। उन्हें पहचान 1994 में आई फिल्म राजा बाबू से मिली। इस फिल्म में उनके साथ गोविंदा लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही और करिश्मा-गोविंदा की जोड़ी को भी पसंद किया जाने लगा।
1996 में आई फिल्म राजा हिन्दुस्तानी में करिश्मा का एकदम डिफरेंट लुक देखने को मिला। फिल्म में वे बेहद ग्लैमरस नजर आईं। आमिर खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने के साथ ही फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।
अचानक ही करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। ये खबर सुनकर कई लोग शॉक्ड रह गए थे। हालांकि, करिश्मा को शादी रास नहीं आई।
शादी के बाद वे अपने लाइफ को लेकर एकदम निश्चिंत थी और आगे बढ़ रही थी लेकिन शादी के तकरीबन 5-6 सालों बाद ही पति-पत्नी में दूरिया आने लगी। 2016 में करिश्मा ने संजय कपूर से तलाक ले लिया और वो अलग हो गई।
दरअसल, ससुराल में उनके साथ उनकी सास का व्यवहार अच्छा नहीं था। वे बात-बात पर उनपर हाथ उठा देती थी। इतना ही नहीं संजय अपने भाई को पत्नी करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहते थे।
करिश्मा ने इंटरव्यू में बताया कि संजय छोटी-छोटी बात पर हाईपर हो जाते थे और मारपीट करने लगते थे। आखिरकार उन्होंने 2012 में अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया और अपने दोनों बच्चों के साथ मां बबिता के पास रहने मुंबई आ गई। 2016 में दोनों के बीच तलाक फाइनल हुआ।