- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इतनी सस्ती ड्रेस पहन घूमने निकली Kareena Kpaoor, कपड़े देख मजाक उड़ाते लोग बोले- बेगम जेब्रा पटौदी
इतनी सस्ती ड्रेस पहन घूमने निकली Kareena Kpaoor, कपड़े देख मजाक उड़ाते लोग बोले- बेगम जेब्रा पटौदी
मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। दूसरी बार मां बनने के बाद भी करीना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। बेटा होने के बाद करीना ने थोड़ा समय ही आराम किया और अब वे मुंबई की सड़कों पर घूमती और दोस्तों संग पार्टी करती नजर आ रही है। बीती रात वे अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के साथ घूमने निकली। इस दौरान उन्होंने बेहद सस्ती ड्रेस पहन रखी थी। इतना ही नहीं उन्होंने जेब्रा प्रिंट की ड्रेस कैरी कर रही थी, उनका बाल खुले थे और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग करीना के खूब मजाक उड़ा रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
करीना की इन फोटोज को देखकर जहां एक यूजर ने हंसी वाला इमोजी बनाकर उसके साथ लिखा- बेबो नहीं ये तो जेब्रा कपूर है। वहीं, एक अन्य ने चुटकी लेते हुए लिखा- मुंबई में जेब्रा नजर आया। एक ने लिखा- रणवीर सिंह के साथ अब कड़ी टक्कड़ होगी। एक ने करीना को बेगम जेब्रा पटौदी तक कह दिया। एक बोला- ये क्यों जेब्रा बनी हुई है।
बता दें कि करीना फास्ट फैशन लेबल H&M के कपड़े पहनी थीं। अपनी दोस्त के साथ हैंगआउट करने के लिए जेब्रा प्रिंट की पैंट्स और मैचिंग शर्ट चुनी थी। इस आउटफिट की वाइड लेग्स पैटर्न की पैंट्स सैटन से बनी थीं, वहीं इसकी पैटर्न्ड शर्ट को भी उसी मटीरियल से तैयार किया गया था।
करीना ने टू-पीस सेट के साथ ब्लॉक स्ट्रैप हील्स और गोल्डन वॉच वेअर की थी, वहीं उनके हाथ में सिल्वर शेड का पाउच पर्स था। करीना ने काजल लगाकर आईज को हाइलाइट किया था, वहीं बालों को मेसी लुक दिया था।
जेब्रा प्रिंट के इन क्लोद्स की कीमत इतनी है कि इन्हें तो कॉलेज गोइंग गर्ल्स तक अपनी पॉकेज मनी में आराम से खरीद सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, इस आउटफिट में दिखाई दी पैंट्स की कीमत 2,299 रुपए है। वहीं इसकी बटन डाउन शर्ट की कीमत 1,499 रुपए है। यानी करीना ने जो कपड़े पहने थे, उन्हें 3,798 रुपए खर्च कर लिया जा सकता है।
आपको बता दें कि करीना और अमृता देर रात अपने खास दोस्त करन जौहर के घर हैंगआउट करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने ही फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए।
दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद करीना ने काफी वेट गेन कर लिया है और बेबो इस बार वेट लूज करने की जल्दी में भी नहीं हैं। जबकि तैमूर के जन्म के बाद उन्होंने कुछ ही दिनों बाद अपना काफी वजन कम कर लिया था।
करीना ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही करीना ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा फैन्स को नहीं दिखाया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा नहीं किया है कि छोटे बेटे का नाम क्या रखा है।