MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अब ऐसी दिखती है करीना के चाचा की हीरोइन, 25 साल पहले अचानक हो गई थी गायब, अब कर रही ये काम

अब ऐसी दिखती है करीना के चाचा की हीरोइन, 25 साल पहले अचानक हो गई थी गायब, अब कर रही ये काम

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) के चाचा राजीव कपूर (rajeev kapoor) का 58 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार (9 फरवरी) निधन हो गया था। आज यानी गुरुवार को उनका चौथा है लेकिन कपूर खानदान द्वारा चौथे की रस्म नहीं निभाई जाएगी। इसकी वजह से कोरोना महामारी। राजीव की भाभी नीतू सिंह (neetu singh) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर देवर के चौथे को लेकर जानकारी दी थी। नीतू ने बताया था- कोरोना महामारी को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वैसे, राजीव के निधन के बाद उनकी हीरोइन मंदाकिनी (mandakini) लाइमलाइट में आ गई है। दोनों ने 1985 में आई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में साथ काम किया था। मंदाकिनी की यह डेब्यू फिल्म थी जबकि राजीव काफी पहले ही फिल्म एक जान है हम से बॉलीवुड में कदम रखा था। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 11 2021, 01:12 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

राज कपूर ने राजीव कपूर को राम तेरी गंगा मैली से री-लॉन्च किया था। इस फिल्म में राजीव कपूर के साथ नए चेहरे के रूप में मंदाकिनी को लिया गया था। ये फिल्म सुपरहिट हुई और मंदाकिनी रातों रात हिट हो गई थी। हालांकि, इस फिल्म राजीव को खास फायदा नहीं मिला लेकिन मंदाकिनी के सामने फिल्मों की लाइन लग गई।

29
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फिल्म के बाद पिता राज कपूर और बेटे राजीव कपूर के बीच रिश्ते में ऐसी दरार आई, जो कभी भर नहीं पाई। कहा जाता है कि राजीव कपूर, अपने पिता से इतने नाराज थे कि उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार तक में नहीं गए थे। यही नहीं कपूर परिवार से अलग वो तीन दिन तक शराब के नशे में चूर रहे थे।

39
Asianet Image

बात मंदाकिनी की करे तो उनका असली नाम यास्मीम जोसेफ है। मंदाकिनी ने इस फिल्म के बाद कई फिल्में की लेकिन उनको राम तेरी गंगा मैली फिल्म से ही पहचाना जाता है।

49
Asianet Image

कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली मंदाकिनी पिछले 25 साल से इंडस्ट्री से गायब है। वे आखिरी बार 1996 में फिल्म जोरदार में नजर आई थी। फिल्मों में काम करने के दौरान उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा था। कहा ये भी जाता है कि दाऊद से जान पहचान होने के कारण उन्हें कई फिल्मों में लिया गया था। और इसी वजह से उन्हें बहुत बदनामी भी झेलनी पड़ गई थी।
 

59
Asianet Image

खबरें तो ये भी आईं थी कि दोनों ने शादी कर ली थी लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। उन्होंने ये जरूर स्वीकार किया कि दाऊद से उनकी जान पहचान थी। जब बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया। जितनी तेजी से वे ऊपर उठी थी उसी रफ्तार से उनका करियर भी नीचे गिरता चला गया।

69
Asianet Image

फिल्में नहीं मिलने के कारण मंदाकिनी ने गाना शुरू कर दिया। दो एलबम भी निकाले लेकिन चल नहीं पाए। मंदाकिनी ने फिर डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में शादी की।

79
Asianet Image

मंदाकिनी मुंबई में ही अपने पति के साथ रहती हैं। यहां कपल मिलकर तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाता हैं। यहां मंदाकिनी लोगों को तिब्बती योगा भी सिखाती हैं। 

89
Asianet Image

मंदाकिनी के पति ठाकुर 1970 से 1980 के दशक में मर्फी रेडियो के प्रिंट के ऐड में नजर आते थे। आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी में इस बच्चे का जिक्र था। बाद में ठाकुर बौद्ध भिक्षु बनें और 1990 में उन्होंने मंदाकिनी से शादी की थी। मंदाकिनी और ठाकुर के 2 बच्चे हुए। बेटा रब्बील और बेटी राब्जे।
 

99
Asianet Image

मंदाकिनी इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती है। कभी बेहद खूबसूरत दिखने वाली मंदाकिनी के लुक में वक्त के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। उनका वजन भी बढ़ गया है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories