- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- छूट क्या मिली बेटे को लेकर बिना मास्क लगाए घूमने निकले करीना-सैफ, ये देख लोगों ने लगाई खूब लताड़
छूट क्या मिली बेटे को लेकर बिना मास्क लगाए घूमने निकले करीना-सैफ, ये देख लोगों ने लगाई खूब लताड़
मुंबई. कोरोना की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन में घोषित किया गया था। अब इसमें थोड़ी ढील दी गई है। ढील मिलते कुछ बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों से बाहर निकले और मुंबई में अलग- अलग जगहों पर स्पॉट हुए। करीना कपूर और सैफ अली खान ने इस मौके पर फायदा उठाया और बेटे तैमूर के साथ बाहर घूमने निकले। हालांकि, न ही करीना और न ही सैफ ने इस दौरान मास्क लगा रखा था। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज देख लोगों ने दोनों को जमकर लताड़ लगाई।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
सैफ बेटे तैमूर का हाथ पकड़े सड़क पर टहलते दिखे। मास्क नहीं पहनने पर एक शख्स ने कमेंट किया- बिना मास्क, कोरोना से डर नहीं लगता साहब, घर में खाली बैठने से लगता है। एक बोला- इनसे घर में बैठते नहीं बनता। एक बोला- तैमूर तक को मास्क नहीं पहनाया, बेटे की जान खतरे में डाल रहे हैं। एक ने पूछा- मास्क कहा है। इसी तरह अन्य लोगों ने भी खिंचाई की।
पापा सैफ का हाथ थामे घूमते तैमूर।
काफी दिनों बाद घर से बाहर निकले तैमूर बेहद खुश दिखे।
पापा का हाथ थामे दिखे तैमूर और साथ में मम्मी करीना।
ब्लैक प्रिंटेड फ्रॉक पहने दिखी करीना। वहीं, सैफ ने पहन रखा पजामा कुर्ता।
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी घूमने निकली।
रकूल प्रीत सिंह और प्रज्ञा जयसवाल मुंबई की सड़कों पर वॉक करते स्पॉट हुईं।
फ्रेंड्स के साथ रकूल प्रीत सिंह और प्रज्ञा जयसवाल वॉक करते स्पॉट हुए।