- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब तैमूर संग मिट्टी के बर्तन बनाते दिखीं थीं करीना क्या आप जानते इसमें उनके पहने स्वेटर की कीमत?
जब तैमूर संग मिट्टी के बर्तन बनाते दिखीं थीं करीना क्या आप जानते इसमें उनके पहने स्वेटर की कीमत?
मुंबई. करीना कपूर खान इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को इन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में वो अपने बेटे और पति के साथ धर्मशाला में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अब वो बेटे के साथ पॉटरी लेसन लेने के लिए निकली हैं और उनका लुक खूब वायरल हो रहा है। करीना की इस आउटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पिछले दिनों उनकी बेटे के साथ मिट्टी के बर्तन बनाते हुए तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिली थी। ऐसे में उस तस्वीर में पहने उनके स्वेटर की कीमत बता रहे हैं क्या आप जानते हैं?...
- FB
- TW
- Linkdin
)
करीना इन दिनों पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ हिमाचल के धर्मशाला में हैं। ऐसे में वो बेटे तैमूर के साथ पॉटरी सेशन के लिए निकली थीं। उनकी तस्वीरों में करीना कपूर खान रेड एंड ब्लैक कलप के खूबसूरत स्वेटर को पहने बैठी हैं। उनका ये स्वेटर काफी फैंसी है।
करीना का ये स्वेटर देखने में सभी को भा रहा है। अच्छी बात ये है कि इस स्वेटर को आप भी अपना बना सकते हैं। क्योंकि इस स्वेटर की कीमत 2 हजार रुपए के आसपास है।
करीना कपूर का ये रेड और ब्लैक स्ट्रिप्स वाला स्वेटर H & M से है और इसकी कीमत मात्र 1,999 रुपए है। इस समय डिस्काउंट में यह स्वेटर 1,599 रुपए में खरीदा जा सकता है।
करीना कपूर ने अपने पॉटरी सेशन का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें करीना और तैमूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तैमूर मिट्टी में हाथ डालकर बेहद खुश हैं और कैमरे को दिखा भी रहे हैं।
बता दें, करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस समय वह अपनी प्रेग्नेंसी को इन्जॉय करने में लगी हुई हैं। करीना का दूसरा बेबी साल 2021 की शुरुआत में आएगा। करीना और उनके पति सैफ अपने बच्चे के लिए बेहद उत्साहित हैं।
वहीं, अगर करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एक के बाद एक विज्ञापन में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो आमिर खान संग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 2021 के क्रिसमस पर रिलीज होगी।
फोटोसोर्स- इंस्टाग्राम।