- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- तो इसलिए भाई की मौत के 6 दिन बाद ही करीना के पापा का मनाया गया बर्थडे, इकट्ठा हुआ पूरा कपूर खानदान
तो इसलिए भाई की मौत के 6 दिन बाद ही करीना के पापा का मनाया गया बर्थडे, इकट्ठा हुआ पूरा कपूर खानदान
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) के पापा रणधीर कपूर (randhir kapoor) 74 साल के हो गए हैं। रणधीर का जन्म 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में हुआ था। बीती रात रणधीर को जन्मदिन की बधाई देने और उन्हें भाई राजीव कपूर (rajeev kapoor) की मौत के गम से उबारने के लिए पूरा कपूर खानदान उनके घर पहुंचा था। इस पार्टी में पहले जैसा रंग तो नहीं दिखा, सब लोग गमगीन ही थे। बता दें कि राज कपूर (raj kapoor) के तीनों बेटे में दो ऋषि कपूर (rishi kapoor) और राजीव कपूर की मौत हो चुकी है। 6 दिन पहले राजीव कपूर के निधन से रणधीर भी टूट गए हैं लेकिन उन्हें उस सदमे से निकालने के लिए कपूर खानदान के सभी लोग उनके घर पहुंचे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
प्रेग्नेंसी का आखिरी दिन भी करीना कपूर पापा रणधीर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंची। इस मौके पर करीना पीले रंग का प्रिटेंड कफ्तान पहन रखा था। उनके बाल खुले थे और चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी। इस मौके पर नीतू सिंह, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, आदर जैन, आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, बबिता, सैफ अली खान खासतौर पर मौजूद थे।
पति रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंची पत्नी बबिता। बबिता के चेहरे पर भी देवर राजीव को खोने का गम साफ नजर आ रहा था।
ससुर के जन्मदिन की पार्टी में सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर के साथ पहुंचे।
पापा रणधीर कपूर के बर्थडे बैश में करिश्मा कपूर दोनों बच्चों के साथ पहुंची। करिश्मा ने सेफ्टी का ध्यान रखते हुए चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
इस मौके पर करन जौहर भी मौजूद थे। वे रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन और भांजी नताशा के साथ नजर आए।
संजय कपूर भी पत्नी महीप कपूर के साथ करीना का पापा के बर्थडे बैश में शामिल हुए।
मामा रणधीर कपूर का जन्मदिन की बधाई देने आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ पहुंचे।
कपूर खानदान की होने वाली बहू आलिया भट्ट भी इस मौके पर नजर आई। आलिया के इस दौरान काले रंग के कपड़े पहन रखे थे।
नीतू सिंह भी अपने जेठ को जन्मदिन की बधाई देने बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ पहुंची।
अरमान जैन भी पत्नी अनीसा के साथ मामा रणधीर कपूर के बर्थडे बैश में शामिल हुए।
पार्टी से एक- साथ बाहर निकले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। दोनों ने ही काले रंग के कपड़े कैरी कर रखे थे।
बेटे तैमूर को गोद में लिए नजर आए सैफ अली खान। इस मौके करीना कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर भी दिखे।
मां बबिता के साथ नजर आई प्रेग्नेंट करीना कपूर। खबरों की मानें तो करीना अपने पापा के जन्मदिन पर ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देगी।