- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इधर दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रही थी करीना कपूर उधर बच्चा पार्टी संग तैमूर ने मचाई जमकर धमाल
इधर दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रही थी करीना कपूर उधर बच्चा पार्टी संग तैमूर ने मचाई जमकर धमाल
मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में परिवार के सात मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटी है। हालांकि, वे अभी भी मालदीव की वादियों को भूल नहीं पा रही है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बताया था कि वे मालदीव को बहुत ज्यादा मिस करती है। करीना ही नहीं उनका बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी वेकेशन को मिस कर रहा था। और यहीं वजह है कि वे बेटे को लेकर रोड ट्रिप पर निकली। इस दौरान जहां करीना अपने दोस्तों के साथ लंच का मजा देती नजर आई वहीं तैमूर अपने दोस्तों के साथ धमाल मचाते दिखे। करीना ने बेटे की दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए कुछ फोटोज भी शेयर की है। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- रोड ट्रिप रेडी.. हमेशा की तरह बेस्ट टाइम। इतनी शानदार ट्रिप के लिए धन्यवाद, बहुत मजा आया। नीचे देखे बच्चा पार्टी के साथ धमाल मचाते तैमूर अली खान की कुछ फोटोज...
- FB
- TW
- Linkdin
)
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की है उसमें तैमूर अपने दोस्तों के साथ हरी-हीर घास पर लेटकर पोज देते नजर आ रहे हैं। पोज देते समय तैमूर थोड़े सीरियस नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इस रोड ट्रिप पर करीना के खास दोस्त तुषार कपूर भी मौजूद थे। तुषार अपने बेटे लक्ष्य कपूर को लेकर आए थे। लक्ष्य ने भी तैमूर के साथ मिलकर खूब मस्ती की।
गार्डन में दोस्तों के साथ एन्जॉय करते समय तैमूर ने डार्क नीले रंग की टी-शर्ट और पीच कलर की निकर पहन रखी थी। हालांकि, दोस्तों के साथ खेलते वक्त उन्होंने चेहरे पर लगा मास्क हटा दिया।
इस दौरान करीना सफेद और काली धारी की ड्रेस में नजर आई। उन्होंने बहुत ही लाइट मेकअप कर रखा था और बालों को टाइट पकड़कर जूड़ा बांधा था। अपने लुक को उन्होंने गॉगल के साथ कम्पलीट किया था।
बता दें कि जब तैमूर रोड ट्रिप के लिए घर से निकले थे तो काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलते ही जोरदार छलांग लगाई थी और मम्मी का हाथ छुड़ाकर भागने लगे थे।
बात करीना के वर्कफ्रंट की करें तो वे आमिर खान के साथ फिल्म लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है।