- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जल्द से जल्द घर लौटना चाहती हैं कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर, सता रही बच्चे और परिवार की याद
जल्द से जल्द घर लौटना चाहती हैं कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर, सता रही बच्चे और परिवार की याद
मुंबई. कोरोना वायरस पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर का चार बार डॉक्टरों द्वारा टेस्ट किया गया, लेकिन वो इन रिपोर्ट्स में उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। एक्ट्रेस को पॉजिटिव पाए जाने के बाद से आइसोलेशन में रखा गया है। खनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
| Published : Mar 30 2020, 09:08 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
17
)
कनिका को 20 मार्च 2020 को वहां भर्ती किया गया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से कनिका कपूर ने पहली बार इंस्टा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
27
कनिका ने एक तस्वीर शेयर की है, इसमें घड़ी की तस्वीर के साथ लिखा है- 'जिंदगी हमें समय का सही इस्तेमाल करना सिखाती है। वहीं समय हमें जिंदगी की कद्र करना सिखाता है।'
37
इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही कनिका ने कैप्शन में लिखा- 'सोने जा रही हूं। आप सभी को अपना प्यार भेज रही हूं। सेफ रहें। आप सभी का मेरी चिंता करने के लिए शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं।'
47
बेबी डॉल जैसे गाने गा चुकी सिंगर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'उम्मीद है कि मेरा अगला कोरोना टेस्ट नेगेटिव होगा। अपने बच्चों और फैमिली के पास जाने का इंतजार है, मैं उन्हें बहुत मिस कर रही हूं।'
57
बता दें, कनिका कपूर जब लंदन से लौटी थीं तो वो एयरपोर्ट से जैसे तैसे छुपते छुपाते बिना टेस्ट किए भाग आई थीं, जिसके बाद उन पर लापरवाही के आरोप भी लगे थे।
67
लापरवाही के आरोप में कनिका पर तीन FIR भी दर्ज है। कुछ दिन पहले कनिका ने इंस्टा पर अपना वो पोस्ट भी डिलीट किया था, जिसमें उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी। पिछले दिनों कनिका की तीसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव निकली थी। उम्मीद है अगली रिपोर्ट में वे कोरोना नेगेटिव निकलें।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।