- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कोरोना के बीच 'बेबी डॉल' सिंगर के पिता ने पलटा बयान, बताया बेटी कब लंदन से लखनऊ आई
कोरोना के बीच 'बेबी डॉल' सिंगर के पिता ने पलटा बयान, बताया बेटी कब लंदन से लखनऊ आई
मुंबई. 'बेबी डॉल' गाने से मशहूर हुई सिंगर कनिका कपूर बीते दिन से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल, वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सिंगर लंदन से 15 मार्च को भारत लौटी थीं। लंदन से लौटने के बाद वो अपने घर लखनऊ भी गईं। यहां उनके पिता का कहना था कि कनिका अलग-अलग पार्टियों का हिस्सा रही थीं। उन्होंने करीब 400 लोगों से मुलाकात की थी। अलग-अलग बयान देने के कुछ समय बाद कनिका के पिता अपने बयान से अब पलटते नजर आ रहे हैं।
| Updated : Mar 21 2020, 08:27 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
कनिका पिता ने बताया कि वो 9 मार्च को लंदन से वापस आईं। 10 मार्च को लखनऊ में उन्हें अपने नए घर शालीमार गैलेंट में जाना था। ये नया अपार्टमेंट है जहां कनिका के पैरेंट्स सेटल होने जा रहे हैं।
27
इसके बाद 13 मार्च को कनिका के साथ पूरा परिवार कानपुर गया। वहां लंच करने के बाद शाम को लखनऊ गए। यहां से देर शाम परिवार घर लौट आया। 14 तारीख को कनिका ने घर शिफ्ट करने में अपने पैरेंट्स की मदद की।
37
वहीं, इससे पहले बोला ये जा रहा था कि कनिका 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं। कनिका ने कहा था कि लंदन से आने के बाद वो लखनऊ की एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। इसमें वो 10 लोगों से मिली थीं।
47
इसके साथ ही कनिका के इस बयान के उलट उनके पिता ने कहा था कि लन्दन से लौटने के बाद कनिका अब तक 3-4 पार्टीज अटेंड कर चुकी हैं। इस दौरान वे तकरीबन 400 लोगों से मिल चुकी हैं।
57
लंदन से लौटने की और 10 या 400 लोगों से मिलने के बयान पर कनिका के पिता के ये बदलते जवाब गुमराह कर रहे हैं। उनके ये बदलते बयान आगे की कार्यवाही में परेशानी खड़े कर सकते हैं। बता दें, इसी बीच कनिका का एक होली पार्टी में लोगों से मिलते-जुलते हुए वीडियो सामने आ गया है।
67
बता दें, कनिका के परिवार में 6 लोग हैं सभी का कोरोना टेस्ट शुक्रवार शाम को किया गया है। रिपोर्ट है कि लन्दन से लौटने के दिन कनिका टॉयलेट में छिप गई थीं और ग्राउंड स्टाफ को चकमा देकर निकल आईं। हालांकि कनिका के पिता ने इस बात से इनकार किया है।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।