- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सैफ अली खान के बयान पर कंगना का पलटवार, भारत नहीं था तो फिर महाभारत क्या थी?
सैफ अली खान के बयान पर कंगना का पलटवार, भारत नहीं था तो फिर महाभारत क्या थी?
मुंबई। सैफ अली खान ने हाल ही में भारत को लेकर एक स्टेटमेंट दिया था, जिसके बाद से ही वो लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अब कंगना रनोट ने भी सैफ के बयान को लेकर सवाल उठाया है। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा- ''इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है। अगर भारत नहीं था तो महाभारत क्या थी? 5 हजार साल पहले, जो महाकाव्य लिखा गया है वो क्या था? फिर वेदव्यास ने आखिर क्या लिखा था। इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें जो चीज सूट करती है, वही नरेटिव चलाते हैं।''
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
16

हमारे यहां कैसे-कैसे नरेटिव गढ़े गए : कंगना ने आगे कहा- ''श्रीकृष्ण महाभारत में थे, तो भारत तो था। तभी तो वो महान था। भारत के कई बड़े राजाओं ने वो महायुद्ध लड़ा था। श्रीकृष्ण पांडवों और कौरवों के साथ कई जगहों पर गए थे। हमारे यहां ऐसे-ऐसे नरेटिव गढ़े गए हैं। कहा जाता है कि भारत के राज्यों को अलग होना चाहिए। लेकिन अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के रूप में तीन टुकड़े हुए थे लोग उसका दंश अब तक झेल रहे हैं।''
26
सैफ ने क्या कहा था? हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा- मुझे लगता है कि इंडिया का कांसेप्ट अंग्रेजों ने दिया और शायद ही ब्रिटिश से पहले इंडिया का कोई कांसेप्ट था। अपने इस बयान के बाद सैफ की चौतरफा आलोचना हो रही है। ऐसे में अब कंगना ने भी सैफ को महाभारत के जरिए करारा जवाब दिया है।
36
तान्हाजी में गलत इतिहास दिखाया गया : इतना ही नहीं, सैफ ने कहा था कि तान्हाजी में इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने कहा था कि किसी भी फिल्म की कामयाबी के लिए इतिहास की गलत व्याख्या को इंस्ट्रूमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। शायद मैं अगली बार से इस तरह की कहानियों को लेकर सतर्क रहूंगा।
46
बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' जबर्दस्त कमाई कर रही है। 10 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के नजदीक है।
56
फिल्म में सैफ अली खान ने सेनापति उदयभान सिंह राठौर का किरदार निभाया है।
66
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। वहीं कंगना की फिल्म 'पंगा' 24 जनवरी को रिलीज हो रही है।