- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 19 की उम्र में अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, 25 में मौत को लगाया गले, ऐसी रही एक्ट्रेस की जिंदगी
19 की उम्र में अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, 25 में मौत को लगाया गले, ऐसी रही एक्ट्रेस की जिंदगी
मुंबई. अमिताभ बच्चन की फिल्म 'निशब्द' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जिया खान का आज 32वां बर्थडे है। जिया का जन्म 20 फरवरी, 1988 को न्यूयॉर्क में हुआ था। बहुत कम समय में ही एक्ट्रेस ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी और लोग उन्हें पसंद करने लगे थे, लेकिन 3 जून, 2013 को 25 की उम्र में एक्ट्रेस ने मौत को गले से लगा लिया और दुनिया को अलविदा कह दिया।
| Published : Feb 20 2020, 09:07 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
जिया ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में कई मुकाम हासिल किए। जिया की मां राबिया अमीन एक जानी मानी एक्ट्रेस थीं, इसलिए जिया का मन भी एक्टिंग की तरफ ही था। एक्ट्रेस ने अपने सपने को पूरा करने के लिए इंग्लिश साहित्य और फिल्म एक्टिंग में पढ़ाई की।
26
जिया को बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'निशब्द' से मौका मिला। ये मूवी 2007 में रिलीज की गई थी। इसमें एक्ट्रेस राम गोपाल वर्मा ने जिया को पहला ब्रेक दिया था। इसके बाद जिया को आमिर खान की फिल्म 'गजनी' में काम करने का मौका मिला। इसमें उन्होंने आमिर खान के अपोजिट रोल प्ले किया था। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।
36
इन दो फिल्मों के बाद जिया खान ने कॉमेडी जोनर में काम किया। उन्होंने साजिद खान की 'हाउसफुल' में भी काम किया। इसमें उन्होंने अहम रोल प्ले किया था। इसमें वो अक्षय कुमार के अपोजिट रोल प्ले करती हुई नजर आई थीं। जिया एक्टर होने के साथ एक सिंगर भी थीं, लेकिन अफसोस है कि वो अपने इस टैलेंट को लोगों के सामने आतीं इससे पहले ही उन्होंने मौत को गले लगा लिया था।
46
दरअसल, जिया को अपने काम में सफलता तो मिली लेकिन पर्सनल लाइफ में वो फेल हो गईं। जिया आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं। जब एक्ट्रेस ने सुसाइड किया था तो उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था।
56
एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उन्होंने जिया को बहुत अफेक्ट किया है। इससे वो टूट गई थीं। वो सूरज से प्यार करती थीं और सूरज उन्हें रोज टॉर्चर करते थे। जिया सूरज की गर्लफ्रेंड थीं। जब उन्होंने सुसाइड किया और उनके पास सुसाइड नोट मिला तो शक की सुइयां सूरज की तरफ गई और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
66
हालांकि, बाद में सूरज पंचोली को बेल मिल गई और अब ये मामला कोर्ट में लंबित चल रहा है। जिया की मां ने भी सूरज पर कई आरोप लगाए थे लेकिन सूरज ने हमेशा ही अपने आपको निर्दोष बताया था।