MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • वो एक्टर जिसने 17 बार 'कृष्ण' बन रचा इतिहास, लोग असल में मानने लगे थे भगवान, करते थे पूजा

वो एक्टर जिसने 17 बार 'कृष्ण' बन रचा इतिहास, लोग असल में मानने लगे थे भगवान, करते थे पूजा

एंटरटेनमेंट डेस्क. आज यानी 19 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी  (Janmashtmi 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक इस त्यौहार को मनाते है। वैसे, आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई मूवीज भी बनी है जो श्रीकृष्ण पर बेस्ड है। कई फेमस स्टार्स ने स्क्रीन पर कृष्ण का रोल प्ले किया है। और यह सिलसिला सालों से चला आ रहा है। यूं तो कई सेलेब्स स्क्रीन पर श्रीकृष्ण के रोल में नजर आए लेकिन एक स्टार ऐसा है, जिसने 17 बार फिल्मों में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया, वह और कोई नहीं बल्कि एनटी रामा राव (NT Rama Rao) है। साउथ फिल्म इंस्डस्ट्री के जानेमाने एक्टर रहे एनटीआर ऐसे पहले स्टार है, जो 17 बार कृष्ण के अवतार में नजर आए। नीचे पढ़ें और किन-किन फिल्म स्टार्स ने निभाया श्रीकृष्ण का रोल और हो गए फेमस...

Asianet News Hindi | Published : Aug 19 2022, 09:13 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

बात एनटी रामा राव की करें तो उन्होंने अपने करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया। 17 बार श्रीकृष्ण का रोल प्ले करने के बाद लोग उन्हें सच में भगवान मानकर पूजा करने लगे थे। कहा जाता है कि उनकी फिल्मों में पौराणिक किरदारों को लोकल कहानियों से जोड़ पेश किया था। और यहीं वजह थी उनकी फिल्मों से लोग बहुत ज्यादा अटैच होते थे। उन्होंने 1950 में अपने करियर की शुरुआत की और उस दौरान ज्यादातर फिल्में हिंदू देवी-देवताओं पर बनाई जाती थी। उन्होंने श्री कृ्णार्जुन युधम, दानवीर सूर कर्ण, कर्ण जैसी फिल्मों माइथोलॉजिकल फिल्मों में काम किया। 

25
Asianet Image

अक्षय कुमार भी स्क्रीन पर एक बार श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके है। उन्होंने 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड में काम किया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट ओएमजी 2 भी बन रहा है और इसमें भी अक्षय ही लीड रोल में हैं। 

35
Asianet Image

साउथ एक्टर पवन कल्याण ने तेलुगु फिल्म गोपाला गोपाला में श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। कहा जाता है कि पवन इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे लेकिन काफी मनाने के बाद वह काम करने तैयार दिए। हालांकि, फिल्म में उनका रोल ज्यादा टाइम के लिए नहीं था। यह फिल्म 2015 में आई थी। 

45
Asianet Image

किंग ऑफ रोमांस के नाम से फेमस साउथ स्टार जेमिनी गणेशन ने भी स्क्रीन पर कई बाद भगवान कृष्ण का किरदार निभाया। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 1948 में आई फिल्म चक्रधारी में भागवान कृष्ण का रोल प्ले किया था। हालांकि, उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। 
 

55
Asianet Image

खलील वो एक्टर थे जिन्होंने साइलेंट फिल्मों में कृष्ण और राम का रोल प्ले किया था। उन्होंने 1920 में आई फिल्म कृष्ण सुदामा में पहली बार काम किया था। यह एक साइलेंट मूवी थी। कहा जाता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआती दौर में कई पैराणिक फिल्मों में काम किया और कई हिंदू देवताओं का किरदार निभाया। उन्होंने सती पार्वती, महासती अनुसूया, रुक्मणी हरण, मालती माधव, सूर्य कुमारी जैसी कई फिल्मों में काम किया।

 

ये भी पढ़ें

लाख समझाया नहीं मानें, फिर इस कारण TV के कृष्ण को टेकने पड़े घुटने, बाद में जो हुआ नहीं कर पाए यकीन 

Laal Singh Chaddha पर भारी पड़ा बायकॉट का फंडा, वरना आमिर खान की ये 4 फिल्में विवाद के बाद भी रही हिट

15 दिन में बैक-टू-बैक इतनी फिल्मों का हुआ बायकॉट, जानें अब क्यों निशाने पर आई सलमान-शाहरुख की मूवी

29 साल पहले TV की इस राधा को पूजते थे लोग, श्रीकृष्ण की इस एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देख हैरान सभी

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
पवन कल्याण
अक्षय कुमार
 
Recommended Stories
Top Stories